Jalaj Dhir Death: सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर अश्विनी धीर (Ashwni Dhir) के बेटे की जान चली गई है। एक हादसे ने डायरेक्टर और उनके परिवार से सब कुछ छीन लिया। ‘One Two Three’, ‘U Me Aur Hum’, ‘Krazzy 4’, ‘Atithi Tum Kab Jaoge?’, ‘Son of Sardaar’ और ‘Guest iin London’ जैसी फिल्में दे चुके अश्विनी धीर के 18 साल के बेटे जलज धीर का भयानक कार एक्सीडेंट हुआ और वो हमेशा के लिए इस दुनिया को कम उम्र में अलविदा कह गए।
हादसे के दौरान कार में मौजूद थे 3 लोग
जलज धीर की मौत 23 नवंबर की सुबह हुई जब उनके दोस्त साहिल मेंधा कथित तौर पर नशे की हालत में गाड़ी चला रहे थे। डायरेक्टर का बेटा कार में अपने तीन दोस्तों के साथ मौजूद था। आपको बता दें, जलज धीर को अपने पिता संग फिल्म ‘हिसाब बराबर’ के लिए IFFI में शामिल होना था, लेकिन एक हादसे ने सब कुछ बदलकर रख दिया। बताया जा रहा है कि ड्राइविंग सीट पर बैठा शख्स नशे में था। खबरों की मानें तो कार 120-150 mph प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रही थी और विले पार्ले में सर्विस रोड और पुल के बीच डिवाइडर से टकरा पड़ी।
जलज और सार्थक की गई जान
इस हादसे में न सिर्फ जलज बल्कि उनके एक और दोस्त सार्थक कौशिक की मौत हो गई। वहीं, जलज के दोस्त जिमी ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी और गाड़ी चला रहे दोस्त यानी साहिल मेंधा को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि जलज अपने दोस्तों संग घर पर थे और सुबह 3:30 बजे तक तीनों दोस्तों के साथ वीडियो गेम खेल रहे थे। इसके बाद सभी लोग ड्राइव पर निकले, बांद्रा के डिनर के लिए रुके और करीब 4:10 बजे वो वापस लौट रहे थे, तभी साहिल ने कार का कंट्रोल खो दिया और इस दौरान जलज और सार्थक को गंभीर चोटें आईं।
नहीं रहे अश्विनी धीर के बेटे
यह भी पढ़ें: 26/11 Attack के सर्वाइवर का छलका दर्द तो रो पड़े अमिताभ, 21 साल के जवान की देखी दर्दनाक मौत
ड्राइविंग सीट पर बैठा दोस्त साहिल मेंधा गिरफ्तार
जिमी ने हादसे के दौरान पर मौजूद दो लोगों की मदद से जलज को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साहिल को भी जांच के बाद मृत पाया गया। दूसरी तरफ, जिमी और साहिल को मामूली चोटें आईं। अब डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लेखक अश्विनी धीर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को तोड़कर रख दिया। आपको बता दें, अश्विनी फिल्मों के अलावा टीवी इंडस्ट्री में भी नाम कमा चुके हैं। उन्होंने ‘Gharwali Uparwali’, ‘Office Office’, ‘LOC- Life Out of Control’, ‘Lapataganj’, ‘Chidiya Ghar’ और ‘Neeli Chatri Waale’ जैसे पॉपुलर शो में काम किया है।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
8 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
9 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
12 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
13 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
18 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
19 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
20 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
21 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines