26/11 Attack के सर्वाइवर का छलका दर्द तो रो पड़े अमिताभ, 21 साल के जवान की देखी दर्दनाक मौत

KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति 16 में हालिया एपिसोड में मुंबई के AD GP Vishwas Nangre Patil जिन्होंने 26/11 अटैक की दर्द भरी कहानी सुनाई और बताया कि कैसे सिर्फ 21 साल का जवान लड़ते-लड़ते शहीद हो गया…

KBC 16

KBC 16: सोनी लिव पर आने वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (kaun banega crorepati 16) बहुत ही स्पेशल है। इस शो में वो लोग आते हैं जो ज्ञान के धनी होते हैं। साथ ही वो भी आते हैं जो देश का नाम रोशन करने वालों की लिस्ट में आते हैं। बीते दिन के एपिसोड में भी कुछ ऐसे ही महान लोग आए थे जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर न सिर्फ 600 लोगों की जान बचाई बल्कि पूरे मुंबई को श्मशान बनने से बचाया। हम बात कर रहे हैं 26/11 मुंबई अटैक (26/11 Mumbai Attack) में अपनी बहादुरी दिखाने वाले जवानों की।

विज्ञापन

एडी जीपी श्री विश्वास नागरे पाटिल (Vishwas Nangre Patil) जो कि IPS अधिकारी हैं ने बीते दिन केबीसी के सेट पर आए और उस हादसे को दोहराया जिसे सुन न सिर्फ अमिताभ बच्चन बल्कि पूरी ऑडियंस रो पड़ी। यहां तक की जिन लोगों ने घर बैठे शो देखा उनकी आंखें भी नम हो गईं, उन्हीं में से मैं भी एक थी। आप भी जान लीजिए ऐसा क्या कहा विश्वास ने।

विज्ञापन

आतंकी हमले में खोए कई साथी

विश्वास ने अमिताभ बच्चन को उस पूरे 26/11 के हादसे के बारे में बताया। पूरा सीन सुन दिल दहल गया। जरा अंदाजा लगाइए जिसने अपनी आंखों से देखा होगा उसका कैसा हाल हुआ होगा। विश्वास ने बताया कि एक 21 साल के राहुल ने अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की जान बचाने में अपना योगदान दिया। उन्होंने बताया कि उस आतंकी हमले में एक नहीं बल्कि कई अधिकारियों को खो दिया।

विज्ञापन

राहुल के पेट में लगी थी गोली

विश्वास ने बताया कि राहुल सिर्फ 21 साल का बच्चा था, जिसने अपनी बहादुरी का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि उसकी बॉडी लेने गए तो वो सीन काफी मार्मिक था, जिसे देख वो कई रातों तक सो नहीं पाए थे। विश्वास के बॉडीगार्ड अमित के पेट को चीरते हुए गोली सीधे राहुल को लगी। जब मैं उसकी बॉडी लेने के लिए गया तो देखा उसकी आंखें खुली हुई थी।

विज्ञापन

आतंकियों को मारते हुए हुआ शहीद

विश्वास ने आगे का सीन भी बताया जिसमें उन्होंने बताया कि जब वो उसकी बॉडी को लेने गए तो देखा की उसकी आंखें खुली हुई थीं। उसके राइफल का बट उसके कंधे पर था। उसकी ट्रिगर गार्ड में उंगली थी। लड़ते-लड़ते वो बच्चा शहीद हो गया था। विश्वास ने बताया कि पहले उसके गांव का नाम सुल्तानपुर था, लेकिन अब उनके गांव का नाम राहुल शिंदे कर दिया। इस पूरी दर्द भरी कहानी को सुन अमिताभ रो पड़े और ऑडियंस के भी आंसू छलक गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ