Solanki Diwakar: हर किसी का अपना एक सपना होता है और अलग शोक होते हैं। अपनी लाइफ में सक्सेस के लिए सभी मेहनत करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में भी कुछ ऐसा ही है। कुछ ऐसे लोग होते हैं, जो अपनी बेहद आगे निकल जाते हैं तो कुछ ऐसे भी हैं, जो एडी-चोटी का जोर लगा लेते हैं फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिलती है।
आज हम आपको एक ऐसे ही कलाकार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ और आयुष्मान खुराना स्टारर ‘ड्रीम गर्ल’ में काम किया, लेकिन फिर भी उन्हें पहचान नहीं मिली। आइए जानते हैं इनके बारे में…
यह भी पढ़ें- Miss Universe 2023 में भारत को रिप्रिजेंट करेंगी Shweta Sharda, जानें कौन हैं 23 साल की ये हसीना?
कई बॉलीवुड फिल्मों में दिखाया अपने अभिनय का जलवा
दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्टर सोलंकी दिवाकर की, जिन्होंने एक-दो नहीं बल्कि कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। नामी-गिरामी सितारों के साथ काम करने के बाद भी सोलंकी पाई-पाई को मोहताज है और फल बेचकर अपना गुजारा कर रहे हैं। एक्टिंग से दूर सोलंकी के दिन बेहद मुश्किले भरे हैं। दो बच्चों का पिता मुश्किल से अपना गुजारा कर रहा है।
भूख ऐसी चीज है, जो मेरे दोनों बेटों का मार डालती- सोलंकी
मायानगरी से दूर सोलंकी दिल्ली में फल बेचकर अपना गुजारा कर रहे हैं। इसके साथ ही बता दें कि अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद इसके बारे में बात की थी। वहीं, ये तो सभी जानते हैं कि कोरोनावायरस से हर किसी की लाइफ पर असर हुआ है। आम से लेकर सितारों तक पर कोरोना ने असर किया। इस दौरान बहुत से लोगों को बेरोजगार होना पड़ा, जिसमें से सोलंकी का भी एक नाम है। अपने इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मुझे मेरा रेंट देना था। परिवार के खर्चों को पूरा करने के लिए पैसो की भी जरुरत थी, इसलिए मैंने फल बेचना शुरू कर दिया, क्योंकि भूख ऐसी चीज है, जो मेरे दोनों बेटों का मार डालती।
इस टाइम फल बेचकर परिवार को पाल रहा हूं- सोलंकी
इसके आगे उन्होंने कहा कि अगर मैं फिल्मों में काम कर के ठीक-ठाक पैसा कमा लेता, तो आज मुझे फल नहीं बेचना पड़ता। अगर मुझे पूरे साल काम मिलता रहे तो मुझे अपने परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए ये काम नहीं करना पड़ेगा, लेकिन पेट भरने के लिए कुछ ना कुछ तो करना ही पड़ता है। इसलिए मैं इस टाइम फल बेचकर परिवार को पाल रहा हूं।
संबंधित खबरें
साले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
7 mins agoLIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
45 mins ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
1 hr agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
18 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
20 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
21 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
22 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
23 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines