क्यों बना था Pataudi Palace? कारपेट और व्हाइट वॉश के पीछे भी छिपी हैं क्या कहानियां?

Pataudi Palace Secrets: सैफ अली खान की बहन सोहा ने पटौदी पैलेस को लेकर कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं। ये पैलेस क्यों बनाया गया था और इसमें पेंट क्यों नहीं करवाया जाता इसके कारण सामने आए हैं।

Pataudi Palace Secrets

Pataudi Palace Secrets

विज्ञापन

Pataudi Palace Secrets: सैफ अली खान के पटौदी पैलेस कितना आलीशान है ये तो सभी जानते हैं। इस आलीशान पैलेस में करीब 150 कमरे हैं और इसकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत पैलेस में की जाती है। लेकिन अब इस पैलेस को लेकर ऐसे दिलचस्प किस्से सामने आए हैं जिनके बारे में आम लोगों को नहीं पता होगा। सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने अब अपने हालिया इंटरव्यू में कुछ ऐसे राज खोल दिए हैं जिन्हें जानकर आप भी चौंक जाएंगे। तो सबसे पहले चलिए जानते हैं कि आखिर ये पैलेस क्यों बनवाया गया था?

क्या था पटौदी पैलेस बनाने का मकसद?

बता दें, पटौदी पैलेस बनने के पीछे एक खास कहानी है। सोहा ने ये कहानी सुनाते हुए बताया कि उनकी दादी भोपाल की बेगम थीं और दादा पटौदी के नवाब थे। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे लेकिन फिर भी कई सालों के बावजूद उन दोनों को शादी करने की इजाजत नहीं थी। यही परमिशन लेने के लिए ये आलीशान पैलेस बनवाया गया था। सोहा ने रिवील किया कि उनके दादा ने अपने ससुर को इम्प्रेस करने के लिए ही ये पैलेस खड़ा किया था। दरअसल, सोहा की दादी के जो पिता थे वो उनके दादा से थोड़े जलते थे, दोनों के बीच में एक स्पोर्ट्समैन वाला कम्पटीशन था।

विज्ञापन

कारपेट्स के नीचे दफन हैं राज

सोहा ने एक और खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब वो अपने ससुर को इम्प्रेस करने के लिए ये पैलेस बना रहे थे तो उनके पैसे खत्म हो गए थे। सोहा बोलीं आपने देखा होगा कि पटौदी पैलेस में बहुत सारे कारपेट्स हैं। अब इस कारपेट्स के पीछे की असली वजह क्या है वो भी सामने आ गई है। सोहा ने बताया कि उनके दादा के पास पैसे कम पड़ गए थे जिसके कारण वो मार्बल नहीं लगा पाए, तो उन कालीनों के नीचे
ढेर सारा सीमेंट है।

विज्ञापन

क्यों नहीं होता पटौदी पैलेस में पेंट?

इसके अलावा उन्होंने ये भी रिवील किया है कि उनकी मां शर्मिला टैगोर अभी भी पटौदी पैलेस की डेली मेंटेनेंस के खर्चों पर नजर रखती हैं। वो सारे हिसाब-किताब करती हैं। एक दिन में कितना खर्चा हो रहा है, महीने में कितना खर्चा हो रहा है वो सब जानती हैं। सबा ने व्हाइट वॉश को लेकर भी कहानी सुनाई है। उन्होंने कहा कि इसे व्हाइट वॉश किया जाता है और पेंट नहीं किया जाता क्योंकि इसमें कम खर्चा होता है। अब सोहा की ये बातें सुनकर फैंस भी चौंकने वाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ