Soha Ali Khan-Kunal Khemu daughter Inaya Birthday: आज यानी 29 सितंबर को सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया का जन्मदिन है। इनाया आज 6 साल की हो गई है।
इस खास मौके पर सभी इनाया को जन्मदिन की बधाई दे रहे है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इनाया के लिए एक पोस्ट शेयर किया है और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
यह भी पढ़ें- Nisha Guragain के लेटेस्ट लुक ने मचाई धूम, खुद को कैप्शन दिया- यूनिकनेस इज मॉय सुपरपॉवर
करीना कपूर ने शेयर किया पोस्ट
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा है कि जन्मदिन मुबारक हो हमारी छोटी राजकुमारी, हर तरह से सबसे खूबसूरत.. प्यार, चॉकलेट केक और खुशी हमेशा… @sakpataudi @kunalkemmu। करीना कपूर ने अपने पोस्ट में अपने बेटों तैमूर और जेह के साथ इनाया की कुछ तस्वीरें साझा की है, जिनमे तीनों ही बच्चे बेहद क्यूट लग रहे हैं।
यूजर्स दे रहे बधाई
वहीं, अब फैंस भी करीना के पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और इनाया को भी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे। दूसरे यूजर ने लिखा कि क्यूट। वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा कि सो क्यूट। एक और अन्य यूजर ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे लिटिल डॉल। एक और यूजर लिखते हैं कि माशाअल्लाह बहुत खूबसूरत। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स करीना के पोस्ट पर कर रहे हैं।
सोहा अली खान ने भी करीना को विश किया था बर्थडे
बता दें कि खान एक बेहद करीबी परिवार है और सभी अवसरों को एक साथ मनाते हुए नजर आता है। कुछ दिन पहले करीना के जन्मदिन पर ननद सोहा अली खान ने भी सोशल मीडिया पर अपनी भाभी के लिए एक प्यारी सी बर्थडे विश शेयर की थी। सोहा ने बर्थडे गर्ल करीना कपूर खान, सैफ अली खान, जेह और तैमूर की एक प्यारी-सी तस्वीर पोस्ट की थी।
हैप्पी बर्थडे बेबो भाभी- सोहा
फोटो को शेयर करते हुए सोहा ने लिखा था कि हैप्पी बर्थडे बेबो भाभी! आप इतने सारे लोगों के लिए एक प्रेरणा के रूप में मार्ग प्रशस्त करते रहें और आप वास्तव में इस जन्मदिन और वर्ष का प्यार, अच्छे स्वास्थ्य, परिवार, काम, छुट्टियों और उत्सव से भरे हुए आनंद के रूप में आनंद लें। आप इसके लायक हैं (पार्टी पॉपर, लाल दिल और केक इमोटिकॉन्स) आपको याद कर रहे हैं लेकिन जल्द ही मिलते हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines