---विज्ञापन---

कैंसर से जंग हार गए Bibek Pangeni, निधन से सोशल मीडिया पर शोक की लहर

Bibek Pangeni Passed Away: लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ते आ रहे विवेक पंगेन का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर विवेक अक्सर अपनी वीडियो के लिए काफी फेमस थे। उनकी पत्नी उनकी देखभाल करती थीं लेकिन अब विवेद ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

---विज्ञापन---

Bibek Pangeni Passed Away: कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ते हुए सोशल मीडिया सेंसेशन विवेक पंगेनी का अब निधन हो गया है। अपनी मुश्किलों को सोशल मीडिया के जरिए कर लाखों लोगों को प्रेरित करने वाले विवेक पंगेनी का 19 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। उनकी मौत की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैलने लगी, लोगों ने गहरा दुख जाहिर किया। किसी को भी विश्वास ही नहीं हुआ कि ऐसा सच में हो गया है।

विवेक पंगेनी का हुआ निधन

सोशल मीडिया पर विवेक पंगेनी के निधन से लोगों को बड़ा सदमा लगा है। जो लोग उनकी बीमारी के सफर के दौरान जुड़े हुए थे, वो यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। विवेक पंगेनी पिछले काफी वक्त से ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें स्टेज 3 ब्रेन कैंसर था, हालांकि वो लगातार इलाज करवा रहे थे लेकिन इस जंग से अब वो हार गए।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Sikkim Today (@thesikkimtoday)

---विज्ञापन---

विवेक पंगेनी कई लोगों के लिए थे इंस्पायरिंग

अपने इंस्टाग्राम रील्स के जरिए अपने कैंसर के इलाज के एक्सपीरियंस को शेयर करने वाले विवेक पंगेनी कई लोगों के लिए इंस्पायरिंग बन गए थे। उनके द्वारा शेयर की गई छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स में उनके पर्सनल मूमेंट्स को और इलाज के दौरान के पलों की झलक मिलती थी, जिनमें उनका आत्मविश्वास और संघर्ष साफ दिखाई देता था। उनकी इन वीडियो के जरिए वो ना सिर्फ अपने फॉलोअर्स से जुड़े बल्कि उन लाखों लोगों को भी प्रेरित किया जिन्होंने अपने जीवन में किसी न किसी तरह की मुश्किल का सामना किया है।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य में लगातार आ रही थी गिरावट

हालांकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में मीडिया में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन हाल के दिनों में उनकी सेहत में तेजी से गिरावट आई थी, जिसके बाद 19 दिसंबर को उनका निधन हो गया। उनका निधन एक ऐसे समय में हुआ है, जब वो अपनी बीमारी से लड़ते हुए लोगों के लिए एक प्रेरणा बन चुके थे।

विवेक का इंस्पायरिंग सफर

विवेक के संघर्ष ने साबित कर दिया था कि जीवन में कठिनाई चाहे जैसी हो, अगर आत्मविश्वास और साहस हो तो हर चुनौती को पार किया जा सकता है। उन्होंने ये दिखाया कि बीमारी के बावजूद खुद को सकारात्मक बनाए रखना और दूसरों को प्रेरित करना संभव है। उनका जीवन हम सबके लिए एक प्रेरणा रहेगा, जो हमें ये सिखाता है कि जीवन के हर पल को एक मौके के तौर पर देखना चाहिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee को बिग बॉस ने दिया धोखा, बेघर होते ही पर Shrutika पर फूटा फैन्स का गुस्सा

First published on: Dec 20, 2024 09:01 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola