Social Media Influencer Ankit Kalra Passed Away: अभी कुछ देर पहले एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। एक मशहूर इन्फ्लुएंसर का बेहद कम उम्र में निधन हो गया है। अब जाने-माने इन्फ्लुएंसर की जान चली गई है और इस बात की जानकारी खुद उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर दी है। पति को खोकर पत्नी का भी बुरा हाल है और उनकी हालत खराब हो गई है। पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई है। साथ ही फैंस भी अब इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।
मशहूर इन्फ्लुएंसर अंकित कालरा का निधन
बता दें, मशहूर इन्फ्लुएंसर अंकित कालरा अब हमारे बीच नहीं रहे। महज 29 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक अंकित कालरा ने 19 अगस्त को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन उनके निधन की जानकारी आज सामने आई है। आपको बता दें, अंकित कालरा और उनकी पत्नी इंशा घई (Insha Ghai) सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं। ये दोनों कपल रील्स बनकर इंस्टाग्राम पर एक बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल कर चुके हैं।
पति की मौत के बाद पत्नी ने शेयर किए फनी वीडियो
इंशा घई ने फरवरी 2023 में अंकित संग शादी की थी और अब शादी के करीब डेढ़ साल वो अपनी पत्नी को हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया में अकेला छोड़कर चले गए हैं। वहीं, फैंस अब ये देखकर हैरान हैं कि अंकित का निधन 19 तारीख को हुआ था लेकिन कल तक उनकी पत्नी इंशा सोशल मीडिया पर राखी से जुड़े पोस्ट शेयर कर रही थीं। कल तक इंशा ने इंस्टाग्राम पर फनी वीडियो पोस्ट किए हैं। अब ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद उन्हें भी अपने पति की मौत की जानकारी नहीं मिली होगी क्योंकि अब इंशा घई ने जो पोस्ट शेयर किया है उसे देखने के बाद उनके दिल में कितना दर्द है उसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: कहां गायब हैं हार्दिक पांड्या? Natasa Stankovic ने लिखा क्रिप्टिक नोट, क्या सोसाइटी डाल रही है प्रेशर?
पत्नी नहीं सह पा रही पति की मौत का दुख
इंशा घई ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अंकित की तस्वीर शेयर कर जानकारी दी कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। इसके साथ ही उन्होंने भावुक कर देने वाला कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘मुझे एक दिन पीछे ले जाओ, मैं वादा करती हूं कि चीजें बदल दूंगी! बेबी वापस आ जाओ, प्लीज? मैं तुम्हें मिस कर रही हूं।’ अब उनका ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और फैंस और इन्फ्लुएंसर्स अंकित को श्रद्धांजलि देते हुए दुख जता रहे हैं। हालांकि, अभी तक उनके निधन का कारण सामने नहीं आया है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
3 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
6 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
10 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines