Apoorva Mukhija Comment on Private Part: फेमस यूट्यूबर समय रैना के शो India’s Got Latent को एक बार फिर बंद कराने की मांग अब सोशल मीडिया पर तेजी से की जा रही है। शो में अभद्र भाषा और आपत्तिजनक कमेंट्स को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में शो में पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखिजा पहुंचे, जिन्होंने ऐसे विवादित बयान दे डाले कि अब वो खुद मुश्किलों में पड़ गए हैं। आलम ये रहा कि समय को अपने चैनल से उस एपिसोड को ही डिलीट करना पड़ा। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
अपूर्वा मुखिजा ने प्राइवेट पार्ट पर किया कमेंट
दरअसल शो से जुड़ा एक क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखिजा ने एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए महिलाओं के प्राइवेट पार्ट को लेकर विवादित और भद्दा कमेंट कर डाला। इस अश्लील बयान के बाद अब उन्हें इंटरनेट पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि शो को ही बंद कर देना चाहिए।
दिल्ली में झड़प को लेकर भी विवादों में आईं
आपको बता दें अभी कुछ दिन पहले ही अपूर्वा मुखिजा दिल्ली में हुए एक विवाद को लेकर भी सुर्खियों में आ गई थीं। एक इवेंट के दौरान क्राउड के साथ अपूर्वा की बहस हो गई थी, जिसने बहुत गंभीर मोड़ ले लिया था। सोशल मीडिया पर रिबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा ने उस वक्त एक क्राउड में से एक ग्रुप को कॉल आउट किया था, क्योंकि वो उनके साथ बद्तमीजी कर रहे थे।
रणवीर अल्लाहबादिया का विवाविद कमेंट
इसी शो के दौरान रणवीर ने एक प्रतियोगी से ऐसा सवाल पूछा, जिसे काफी लोगों ने आपत्तिजनक और शर्मनाक पाया। रणवीर ने प्रतियोगी से पूछा, ‘क्या आप अपने माता-पिता को जीवनभर सेक्स करते हुए देखना चाहेंगे या आप एक बार इसमें शामिल हो जाएंगे और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर देंगे?’ इस सवाल के बाद सोशल मीडिया पर रणवीर की तीखी आलोचना शुरू हो गई। लोग इसे न केवल अश्लील, बल्कि हास्यास्पद और बेतुका भी मान रहे हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
11 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
15 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines