पेरेंट्स की इंटीमेसी पर कमेंट करके बुरे फंसे Ranveer Allahbadia, अब भयंकर हो रहे ट्रोल!

Ranveer Allahbadia Comment on Parents Having Sex: पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया अब माता-पिता की इंटीमेसी पर कमेंट करके बुरी तरह फंस गए हैं। रणवीर ने समय रैना के शो में एक ऐसा बयान दे दिया जिससे कि वो ट्रोल हो गए।

Ranveer Allahbadia

Ranveer Allahbadia

विज्ञापन

Ranveer Allahbadia Comment on Parents Having Sex: यूट्यूब के चर्चित कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया, जिन्हें लोग ‘बीयरबाइसेप्स’ के नाम से भी पहचानते हैं, हाल ही में वो अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए है। इस बार उनका बयान न केवल उनके फॉलोवर्स को हैरान करने वाला रहा, बल्कि इसे लेकर सोशल मीडिया पर गजब की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली है। दरअसल रणवीर को भारत के फेमस यूट्यूबर समय रैना के शो India’s Got Latent में एक विवादित सवाल पूछते हुए देखा गया, जो सोशल मीडिया पर अब बड़ी बहस का कारण बन गया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

विवादास्पद सवाल ने किया बवाल

दरअसल समय रैना के शो पर रणवीर ने एक प्रतियोगी से ऐसा सवाल पूछा, जिसे ज्यादातर दर्शकों ने बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक माना। रणवीर ने प्रतियोगी से सवाल किया, ‘क्या आप अपने माता-पिता को जीवनभर सेक्स करते हुए देखना पसंद करेंगे या आप एक बार इसमें शामिल हो जाएंगे और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर देंगे?’ इस सवाल के बाद सोशल मीडिया पर रणवीर की जमकर आलोचना होने लगी। लोग इस सवाल को न सिर्फ अश्लील बल्कि बेतुका भी मान रहे हैं।

विज्ञापन

नीलेश मिश्रा-केआरके का गुस्सा

रणवीर का ये वीडियो वायरल होते ही कई प्रमुख हस्तियों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। फेमस लेखक और गीतकार नीलेश मिश्रा ने इस घटना पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘आजकल कंटेंट की गुणवत्ता इतनी गिर गई है कि ये सिर्फ अश्लीलता और भद्देपन से भरा हुआ है।’ इसके अलावा केआरके ने भी इसे शर्मनाक बताते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है।

विज्ञापन

शो के बंद होने की मांग

रणवीर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है। लोग शो के बंद करने की मांग कर रहे हैं। कई यूजर्स ने रणवीर को ट्रोल करते हुए कहा कि वो एक जिम्मेदार व्यक्ति होने के बजाय, ऐसे अपमानजनक सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘वो एक नासमझ व्यक्ति हैं, जो इस तरह की बातें करने से पहले कभी अपने माता-पिता के बारे में नहीं सोचते।’

इस विवाद के बढ़ने के साथ ही लोग रणवीर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे हैं। हालांकि इस पूरे विवाद के बाद रणवीर की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। उनकी चुप्पी ने इस विवाद को र बढ़ा दिया है। वहीं समय रैना ने अपने चैनल से उस वीडियो को ही डिलीट कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ