---विज्ञापन---

कंटेंट क्रिएटर Apoorva Mukhija कौन? महिलाओं के प्राइवेट पार्ट पर भद्दे कमेंट से हुईं ट्रोल

Apoorva Mukhija Comment on Private Part: समय रैना के शो India’s Got Latent को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। शो में हाल ही में कंटेंट क्रिएटर ने ऐसा विवादित बयान दे डाला जिसके बाद अब शो को बंद करने की भी मांग की जा रही है।

Apoorva Mukhija Comment on Private Part: फेमस यूट्यूबर समय रैना के शो India’s Got Latent को एक बार फिर बंद कराने की मांग अब सोशल मीडिया पर तेजी से की जा रही है। शो में अभद्र भाषा और आपत्तिजनक कमेंट्स को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में शो में पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखिजा पहुंचे, जिन्होंने ऐसे विवादित बयान दे डाले कि अब वो खुद मुश्किलों में पड़ गए हैं। आलम ये रहा कि समय को अपने चैनल से उस एपिसोड को ही डिलीट करना पड़ा। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

अपूर्वा मुखिजा ने प्राइवेट पार्ट पर किया कमेंट

दरअसल शो से जुड़ा एक क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखिजा ने एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए महिलाओं के प्राइवेट पार्ट को लेकर विवादित और भद्दा कमेंट कर डाला। इस अश्लील बयान के बाद अब उन्हें इंटरनेट पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि शो को ही बंद कर देना चाहिए।

---विज्ञापन---

दिल्ली में झड़प को लेकर भी विवादों में आईं 

आपको बता दें अभी कुछ दिन पहले ही अपूर्वा मुखिजा दिल्ली में हुए एक विवाद को लेकर भी सुर्खियों में आ गई थीं। एक इवेंट के दौरान क्राउड के साथ अपूर्वा की बहस हो गई थी, जिसने बहुत गंभीर मोड़ ले लिया था। सोशल मीडिया पर रिबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा ने उस वक्त एक क्राउड में से एक ग्रुप को कॉल आउट किया था, क्योंकि वो उनके साथ बद्तमीजी कर रहे थे।

---विज्ञापन---

रणवीर अल्लाहबादिया का विवाविद कमेंट  

इसी शो के दौरान रणवीर ने एक प्रतियोगी से ऐसा सवाल पूछा, जिसे काफी लोगों ने आपत्तिजनक और शर्मनाक पाया। रणवीर ने प्रतियोगी से पूछा, ‘क्या आप अपने माता-पिता को जीवनभर सेक्स करते हुए देखना चाहेंगे या आप एक बार इसमें शामिल हो जाएंगे और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर देंगे?’ इस सवाल के बाद सोशल मीडिया पर रणवीर की तीखी आलोचना शुरू हो गई। लोग इसे न केवल अश्लील, बल्कि हास्यास्पद और बेतुका भी मान रहे हैं।

First published on: Feb 10, 2025 08:56 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola