Elvish Yadav फिर कानूनी मुश्किल में! Snake Venom Case में 7 दिन में क्या होगा?

Snake Venom Case: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव और स्नेक वेनम केस एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। हाल ही में केस की सुनवाई थी, लेकिन एल्विश नहीं पहुंचे और अब कोर्ट ने अगली तारीख दी।

Elvish Yadav

Elvish Yadav

Snake Venom Case: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि सांपों के जहर तस्करी मामले में एल्विश का नाम फंसा हुआ है और इसके लिए एल्विश को जेल भी जाना पड़ा था। वहीं, अब फिर से ऐसा लग रहा है कि इस मामले में यूट्यूबर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं? अब ऐसा क्या होने वाला है, जिससे एल्विश फिर से कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

स्नेक वेनम केस फिर चर्चा में 

दरअसल, एक बार फिर से स्नेक वेनम केस में यूट्यूबर एल्विश यादव और उनके दोस्तों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नोएडा पुलिस ने आरोपियों के फोन की डाटा रिकवरी के लिए गाजियाबाद स्थित निवाड़ी लेबोरेटरी के संयुक्त निदेशक को लेटर भेजा है। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस ने सात दिन के अंदर ही पूरे डाटा की रिकवरी रिपोर्ट की भी मांग की है। पुलिस को शक है कि रेव पार्टी और स्नेक वेनम केस में एल्विश और उसके दोस्तों के फोन से कुछ अहम सुराग मिल सकता है।

विज्ञापन

2023 में पहली बार सामने आया था मामला

इतना ही नहीं बल्कि इस केस में तीन पर फोन से डाटा को डिलीट करने का भी आरोप है। बता दें कि नवंबर 2023 में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के एक सदस्य ने एल्विश, नारायण, राहुल, रविनाथ, टीटू, जयकरण और अन्य के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में केस दर्ज कराया था, जिसमें कहा गया था कि रेव पार्टी में सांप के जहर को यूज किया गया है और इसमें एल्विश का भी हाथ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

विज्ञापन

10 जनवरी को अगली सुनवाई

बता दें कि ये मामला कोई छोटा केस नहीं है बल्कि इस पर खूब बवाल हुआ था, क्योंकि जैसे ही इस केस में एल्विश का नाम आया और इसमें उन्हें अरेस्ट किया गया था, तो ये एक हाईप्रोफाइल केस बन गया था। इतना ही नहीं बल्कि ये लंबे समय तक चर्चा में भी रहा है। बता दें कि इस केस में सोमवार को एल्विश की अदालत में तारीख भी थी, लेकिन एल्विश सुनवाई के लिए कोर्ट नहीं पहुंचा, ऐसे में अब अदालत ने 10 जनवरी को अगली सुनवाई का टाइम दिया है।

कई विवादों में आ चुका है एल्विश का नाम

गौरतलब है कि एल्विश यादव का नाम कई बार विवादों में आ चुका है और हर बार को इसकी वजह से लंबे टाइम तक चर्चा में रहते हैं। स्नेक वेनम केस में भी कुछ ऐसा ही हुआ था और लंबे टाइम तक एल्विश को लेकर कई तरह की बातें सामने आई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ