Shahrukh Khan के बेटे के किरदार से हिट हुई ये हसीना, OTT पर बनी स्टार

Actress Who Played Boy Role in Films: फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी हसीना जो मेल रोल्स करके फेमस हुई। कभी फिल्मों तो कभी टीवी शोज और अब वेब सीरीज में अपने ग्लैमर का तड़का लग रही ये हसीना कौन हैं? आइए जानते हैं?

Actress Who Played Boy Role in Films

Actress Who Played Boy Role in Films

Actress Who Played Boy Role in Films: कलाकार तो कलाकार होता है, फिर चाहे वो मेल हो या फीमेल। हालांकि असली एक्टर वही होता है, जो किसी भी किरदार में खुद को ढाल ले। आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में लड़के का रोल अदा किया है। जी हां, एक ऐसी एक्ट्रेस भी हैं, जो फिल्मों में लड़के के किरदार में नजर आई और लोगों ने उन्हें खूब प्यार भी दिया। आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन हैं?

विज्ञापन

चाइल्ड आर्टिस्ट लड़के का रोल प्ले किया

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि मशहूर एक्ट्रेस अहसास चन्ना हैं। जी हां, अहसास चन्ना ने ही बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट लड़के का रोल किया है और खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। लड़का बनकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली अहसास ने कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है और खूब वाहवाही लूटी है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

ओटीटी पर धमाल मचा रही अहसास

शाहरुख खान की फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ में अहसास ने किंग खान के बेटे का रोल प्ले किया है। इसके अलावा वो वास्तु शास्त्र, आर्यन, फूंक, मॉय फ्रेंड गणेशा जैसी फिल्मों में भी नजर आई हैं और लोगों ने उन्हें खूब प्यार भी दिया है। हालांकि इन दिनों अहसास ओटीटी पर धमाल मचा रही है और उन्हें लोगों का फिर से खूब प्यार भी मिल रहा है।

विज्ञापन

वेब सीरीज ‘मिस्मैचड 3’

दरअसल, इस वक्त अहसास अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘मिस्मैचड 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीरीज को कमाल की रेटिंग मिली है और इसको नंबर वन रेटिंग मिली है। हालांकि अपने मेल रोल पर बात करते हुए अहसास ने बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि जब वो सिर्फ चार साल की थी, तो उन्हें डायरेक्टर ने लड़के का रोल ऑफर किया था और इससे वो टाइपकास्ट रोल में बंध गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ahsaas Channa (@ahsaassy_)

विज्ञापन

मेल रोल्स से मिली पॉपुलैरिटी

इसके आगे उन्होंने कहा कि उन्होंने मेल रोल्स किए और इससे वो पॉपुलर हो गईं और उन्हें रोल ऑफर होने लगे। उन्होने बताया कि जैसे ही वो 10 साल की हुईं, तो उनकी मां ने उन्हें लड़के वाले रोल करने से मना कर दिया। बता दें कि एहसास लगातार ओटीटी पर वेब सीरीज में नजर आ रही हैं और लोग उन्हें पसंद भी कर रहे हैं।

टीवी शोज में भी किया काम

बता दें कि अहसास को अभी तक ‘गर्ल्स होस्टल 3’, ‘कोटा फैक्टरी 3’, ‘जुगाड़िस्तान’, ‘मॉर्डन लव मुंबई’, ‘हॉफ सीए’ जैसी सीरीज में देखा जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा अहसास को टीवी शोज में भी देखा गया है। जी हां, अहसास ‘कसम से’, ‘सावधान इंडिया’, ‘मधुबाला’, ‘देवों के देव महादेव’, ‘सीआईडी’, ‘गंगा’ जैसे टीवी शोज में भी काम किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ