क्या 7 दिसंबर को होगी Smriti Mandhana-Palash Muchhal की शादी? क्रिकेटर के भाई ने बताया सच

Smriti Mandhana, Palash Muchhal Wedding: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. दोनों की शादी को लेकर अभी भी चर्चा कम नहीं हुई है. इस बीच इंटरनेट पर एक अलग ही अफवाह सुनने को मिल रही है.

Smriti Mandhana, Palash Muchhal

Smriti Mandhana, Palash Muchhal. image credit- social media

Smriti Mandhana, Palash Muchhal Wedding: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी को लेकर अभी भी चर्चा हो रही है. हर कोई यही जानना चाहता है कि क्या दोनों की शादी होगी या नहीं? इस बीच सोशल मीडिया पर रूमर्स सुनने को मिली कि स्मृति और पलाश 7 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, लेकिन अब इन रूमर्स पर खुद स्मृति के भाई ने चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं कि उनका इस पर क्या कहना है?

विज्ञापन

स्मृति के भाई ने बताया सच

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने अपनी बहन और पलाश की शादी की नई तारीख को अफवहा बताया है. इस अफवाह पर उन्होंने कहा कि मुझे इन अफवाहों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. फिलहाल इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. बता दें कि जैसे ही सोशल मीडिया पर ये अफवाह उड़ी कि पलाश और स्मृति की शादी 7 दिसंबर को होने वाली है, तो इस पर फैंस बेहद खुश हो गए.

विज्ञापन

23 नवंबर, 2025 को होनी थी शादी

इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर फैंस ने पलाश और स्मृति को बधाई देना भी शुरू कर दिया, लेकिन सच ये है कि दोनों की शादी की नई तारीख महज एक अफवाह है, जिसे खुद स्मृति के भाई ने खारिज किया है. गौरतलब है कि पहले स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर, 2025 को होने वाली थी, लेकिन स्मृति के पिता को दिल का दौरा पड़ने की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया.

पलाश की चैट वायरल

इस दौरान पलाश की एक लड़की के साथ चैट भी वायरल हो गई, जिसके बाद पूरी कहानी ही बदल गई और इंटरनेट पर बातें होने लगी कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है. इतना ही नहीं बल्कि स्मृति ने भी अपने सोशल मीडिया से शादी के फंक्शन की फोटोज को डिलीट कर दिया. स्मृति के ऐसा करने के बाद लोगों के मन में कई सवाल आए, लेकिन अभी सभी साफ नहीं हुआ है कि आखिर सच क्या है? फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्दी ही कुछ अपडेट मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ