'अगर एक एक्टर…', Samantha Ruth Prabhu की शादी के बाद एक्स हसबैंड ने शेयर किया पहला पोस्ट

Naga Chaitanya, Samantha Ruth Prabhu, Raj Nidimoru: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों को लेकर बातें हो रही हैं.

Naga Chaitanya

Naga Chaitanya. image credit- social media

विज्ञापन

Naga Chaitanya, Samantha Ruth Prabhu, Raj Nidimoru: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने जबसे शादी की है, तबसे ही दोनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों को लेकर खूब बातें हो रही हैं. इस बीच अब सामंथा के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य ने इस शादी के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि नागा चैतन्य ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है?

नागा ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, नागा चैतन्य ने अपने इंस्टाग्राम पर सामंथा और राज की शादी के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में नागा ने एक फोटो शेयर की है और इसके कैप्शन में लिखा है कि #dhootha एक ऐसा शो है, जिसने साबित किया है कि अगर एक अभिनेता के तौर पर आप क्रिएटिविटी और ईमानदारी के आधार पर कोई चुनाव करते हैं और उसमें अपना बेस्ट देते हैं, तो लोग आपसे जुड़ जाएंगे और वे उस ऊर्जा को लेंगे और आपको वापस देंगे. शुक्रिया, dhootha के 2 साल, इसे सफल बनाने वाली टीम को ढेर सारा प्यार.

विज्ञापन

सामंथा और राज की शादी की फोटोज वायरल

नागा का ये पोस्ट सामने आने के बाद यूजर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया है. यूजर्स ने इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए हैं. गौरतलब है कि नागा का ये पोस्ट ऐसे समय में सामने आया है, जब उनकी एक्स वाइफ सामंथा अपनी दूसरी शादी की लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर सामंथा और राज की शादी की फोटोज वायरल हो रही हैं.

नागा और सामंथा बढ़ चुके हैं आगे

वहीं, अगर नागा और सामंथा की बात करें कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली थी. हालांकि, उनकी शादी बहुत लंबी नहीं चली और साल 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया. नागा और सामंथा के इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया था, लेकिन अब दोनों ही अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं और दोनों ने दूसरी शादी कर ली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ