हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर गिरी Sky Force, लगा तगड़ा झटका

Sky Force Day 4 Box Office Collection (early estimates): फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं और इस फिल्म की चौथे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने चौथे दिन कितना कलेक्शन किया?

विज्ञापन
Sky Force

Sky Force Day 4 Box Office Collection (early estimates): बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर उतरी है। आज टिकट खिड़की पर इस फिल्म का चौथा ही दिन था और इसने जितनी तेजी से उड़ान भरी थी ये उतनी ही तेजी से औंधे मुंह आ गिरी है। फिल्म की कमाई में चौथे दिन ही तगड़ी गिरावट देखने को मिली है और इसकी कमाई गिर गई है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने चौथे दिन कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की चौथे दिन की कमाई

Sacnilk.com की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को सिर्फ 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि अभी ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है। इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म की टोटल कमाई 68.50 करोड़ रुपये हो गई है, लेकिन फिल्म की कमाई में चौथे दिन आई गिरावट ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है।

100 करोड़ पार कर पाएगी या नहीं? 

गौरतलब है कि फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 28 करोड़ रुपये का बेहद शानदार कलेक्शन किया था, लेकिन चौथे दिन ये घटकर सिर्फ 6.25 करोड़ रुपये आ गई। ऐसे में मेकर्स को चिंता है कि फिल्म 100 करोड़ भी पार कर पाएगी या नहीं? क्योंकि फिल्म के ओपनिंग डे की कमाई को देखकर लग रहा था कि ये आसानी से 100 करोड़ी बन जाएगी, लेकिन अब ऐसा होने में इस फिल्म को मुश्किलों का सामना करना पड़ा सकता है।

तीन दिन की कमाई

इसी के साथ अगर फिल्म के बीते तीन दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और तीसरे दिन फिल्म ने 28 करोड़ रुपये कमाए। बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त पहले से ही कई फिल्में मौजूद है, ऐसे में ‘स्काई फोर्स’ की अच्छी शुरुआत देखकर फिल्म से उम्मीदें बंध गई थी।

‘देवा’ बन सकती है बड़ी चुनौती 

अब फिल्म की गिरती कमाई के साथ इसके सामने दूसरी चुनौती भी आने वाली है। दरअसल, शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ भी 31 जनवरी 2025 को रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में ‘स्काई फोर्स’ के लिए ‘देवा’ बड़ी चुनौती बनकर आ सकती है क्योंकि ‘देवा’ को लेकर भी लोगों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। अब ‘स्काई फोर्स’ की कमाई कहां जाकर रुकेगी? ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा।

यह भी पढ़ें- क्या SLB ने किया था Shahid Kapoor का अपमान, सालों बाद क्यों हो रही ये चर्चा?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें