क्या SLB ने किया था Shahid Kapoor का अपमान, सालों बाद क्यों हो रही ये चर्चा?

Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘देवा’ के प्रमोशन में बिजी हैं। शाहिद की ये फिल्म 31 जनवरी 2025 को रिलीज के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कि अब शाहिद क्यों चर्चा में हैं?

Shahid Kapoor, Sanjay Leela Bhansali

Shahid Kapoor, Sanjay Leela Bhansali

विज्ञापन

Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘देवा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉक्स ऑफिस पर जल्दी ही शाहिद कपूर की इस फिल्म की एंट्री हो जाएगी। फिल्म रिलीज होने वाली है, तो जाहिर है कि शाहिद भी इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं और खूब बिजी चल रहे हैं। हाल ही में शाहिद ने एक पॉडकास्ट में खुद से जुड़ी कई चीजों पर बात की और उसी दौरान शाहिद ने कहा कि ‘साइडलाइन’ यानी आउटसाइडर होने पर भी बात की और इसी से सालों पुराना एक किस्सा भी फिर से सुर्खियों में आ गया।

शाहिद कपूर ने की बात

दरअसल, हाल ही में शाहिद कपूर, Raj Shamani के पॉडकास्ट में नजर आए। इस दौरान शाहिद ने बताया कि मुझे ऐसा फील हुआ कि मैं लेसर हूं और मुझे ऐसा महसूस कराया गया। शाहिद ने बताया कि उन्हें आउटसाइडर के जैसे फील कराया गया। वैसे तो शाहिद ने इस दौरान किसी फिल्म का नाम नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने कहा कि ‘कबीर सिंह’ से पहले उनके साथ ऐसा हुआ था।

विज्ञापन

फिल्म ‘कबीर सिंह’

शाहिद ने बताया कि उस दौरान उन्हें लगता था कि वो बाकी लोगों से कम हैं और उस वक्त उन्हें एक ऐसी सिचुएशन में डाल दिया गया, जहां उन्हें लगा कि वो लेसर हैं और वो इस बात को कभी नहीं मानेंगे। गौरतलब है कि फिल्म ‘कबीर सिंह’ से पहले शाहिद कपूर की फिल्म ‘पद्मावत’ रिलीज हुई थी। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर हर कोई दीपिका और रणवीर की फिल्म को ही निशाना बना रहा है।

Shahid Kapoor

Shahid Kapoor

संजय लीला भंसाली ने किया अपमान?

इतना ही नहीं बल्कि रेडिट पर तो एक यूजर ने ये भी दावा किया कि शाहिद को सेकेंडरी शॉट्स संभालने के लिए छोड़ दिया गया था। इसके अलावा यूजर ने ये भी कहा कि जब शाहिद ने अपनी बात रखी तो निर्देशक संजय लीला भंसाली ने उनकी बात नहीं सुनी​ कथित तौर पर उनका अपमान भी किया। यूजर ने लिखा कि शाहिद शॉट्स देते हुए अगर कुछ कह भी रहे हैं, तो निर्देशक उनकी बात नहीं सुनते थे और उन्होंने शाहिद का अपमान किया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

हालांकि, ना तो यूजर और ना ही शाहिद ने इस बात को कहा है कि संजय लीला भंसाली ने उनका अपमान किया था। ये अटकलें बस सोशल मीडिया पर लगाई जा रही है। बता दें कि सालों पहले शाहिद ने कहा था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें आउटसाइडर के जैसे फील हो रहा था और अभी भी शाहिद ने यही कहा है, लेकिन उन्होंने किसी फिल्म का नाम नहीं लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ