हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Sitaare Zameen Par का 11वें दिन भी जलवा बरकरार, Kannappa और Maa का जादू पड़ा फीका

Box Office Collection: सितारे जमीन पर को रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो चुके हैं और अब इसकी कमाई में गिरावट होनी शुरू हो गई है। वहीं मां और कन्नप्पा का रिलीज के सिर्फ तीन दिन के अंदर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन
सितारे जमीन पर, मां और कन्नप्पा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। Photo Credit- Instagram

Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के अलावा काजोल स्टारर फिल्म ‘मां’ और साउथ की माइथोलॉजिकल फिल्म ‘कन्नप्पा’ का जादू फीका पड़ता हुआ नजर आ रहा है। जहां आमिर की फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो चुके हैं और इसके बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। वहीं मां और कन्नप्पा की रिलीज को अभी सिर्फ तीन दिन ही पूरे हुए हैं लेकिन यह दोनों ही फिल्में सितारे जमीन पर को कड़ी टक्कर नहीं दे पा रही हैं। आइए जानते हैं कि इन तीनों ही फिल्मों का लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना और कहां तक पहुंच गया है?

सितारे जमीन पर

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे वीकेंड में शुक्रवार को फिल्म ने 6.65 करोड़, शनिवार को 12.6 करोड़, रविवार को 14.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई में काफी हद तक गिरावट देखने को मिली है। सितारे जमीन पर ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद टोटल कलेक्शन 126.4 करोड़ रुपये हो गया है।

मां

काजोल की हॉरर फिल्म मां 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपये, रविवार को 7 करोड़ रुपये और सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद मां का टोटल कलेक्शन 19.90 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें: Netflix से छूमंतर होने जा रहीं 5 फिल्में, लिस्ट में अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर मूवी भी शामिल

कन्नप्पा

साउथ एक्टर विष्णु मांचू, प्रभास और अक्षय कुमार स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म कन्नप्पा भी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन 9.35 करोड़ रुपये कमाए थे। शनिवार को इसने 7.15 करोड़, रविवार को 6.9 करोड़ रुपये कमाए जबकि सोमवार को कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली। कन्नप्पा ने सोमवार को कुल 1.82 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद टोटल कलेक्शन 25.22 करोड़ रुपये हो गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें