Netflix से छूमंतर होने जा रहीं 5 फिल्में, लिस्ट में अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर मूवी भी शामिल

Netflix Leaving Soon Movies: नेटफ्लिक्स से 1 जुलाई को कई सारी हिंदी फिल्में छूमंतर होने जा रही हैं। अगर आपने इन फिल्मों को अभी तक नहीं देखा है, तो आज ही फटाफट निपटा लें।

Netflix Leaving Soon Movies

नेटफ्लिक्स से हटने जा रहीं 5 फिल्में। Photo Credit- Social Media

Netflix Leaving Soon Movies: नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम की जाती हैं। वहीं कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें इस प्लेटफॉर्म से हमेशा के लिए हटाया जा चुका है। अब कुछ और फिल्में हैं, जो टाटा-बॉय कहने वाली हैं। इस लिस्ट में कंगना रनौत और अक्षय कुमार की फिल्म से लेकर अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म तक शामिल है। अगर आपने इन फिल्मों को अभी तक नहीं देखा है तो समय निकाल कर अभी देख डालें। यहां हम आपको पूरी लिस्ट बता रहे हैं।

विज्ञापन

धर्म संकट में

बॉलीवुड की कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ‘धर्म संकट में’ साल 2015 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में परेश रावल, नसीरुद्दीन शाह और अन्नू कपूर लीड रोल में हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। अगर अभी तक आपने ‘धर्म संकट में’ नहीं देखी है तो अभी निपटा लीजिए क्योंकि 1 जुलाई को ये फिल्म हटाई जा रही है।

विज्ञापन

गब्बर इज बैक

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और श्रुति हासन की फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ भी साल 2015 में रिलीज हुई थी। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स से 1 जुलाई को हटने वाली है। सिर्फ आज का समय बाकी है आप इस फिल्म को देख सकते हैं।

क्वीन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘क्वीन’ भी 1 जुलाई को नेटफ्लिक्स से छूमंतर होने जा रही है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला पर बेस्ड है, जो शादी कैंसिल होने के बाद अकेले ही अपने हनीमून पर चली जाती है। अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, तो आज ही देख डालिए।

विज्ञापन

दृश्यम

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दृश्यम’ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ये फिल्म भी कल यानी 1 जुलाई को हमेशा के लिए नेटफ्लिक्स से हटने जा रही है। इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी जबरदस्त हिट हुआ था।

विज्ञापन

चश्मे बद्दूर

बॉलीवुड एक्टर अली जफर, तापसी पन्नू, सिद्धार्थ और दिव्येंदु शर्मा स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। हंसी-मजाक और प्यार वाली नोकझोंक से भरपूर इस फिल्म को भी 1 जुलाई को नेटफ्लिक्स से हटाया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ