हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sitaare Zameen Par ने आते ही 15 फिल्मों को चटाई धूल, अपना रिकॉर्ड तोड़ने से चूके Aamir Khan

Sitaare Zameen Par Box Office Collection: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने रिलीज के पहले ही दिन 15 फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है। यहां देखें फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन।

विज्ञापन
'सितारे जमीन पर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। image credit- instagram

Sitaare Zameen Par Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को ओपनिंग डे पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। तभी तो इसने पहले ही दिन डबल डिजिट में कमाई कर डाली है। यही नहीं सितारे जमीन पर ने रिलीज होकर पहले ही दिन साल 2025 में रिलीज हुई 15 फिल्मों को धूल चटा दी है। हालांकि आमिर खान अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

सितारे जमीन पर का ओपनिंग डे कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर फिल्म सितारे जमीन पर ने ओपनिंग डे पर 11.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को देखने के बाद ऑडियंस का कहना है कि ये फिल्म इमोशंस और कॉमेडी दोनों की डोज देती है। फिल्म की कहानी थोड़ा हंसाती है, थोड़ा गुदगुदाती है और बहुत ज्यादा प्राउड फील करवाती है। यही वजह है कि सितारे जमीन पर ने दर्शकों के दिलों को छुआ है।

पहले ही दिन 15 फिल्मों को चटा दी धूल

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने पहले ही दिन इस साल 2025 में रिलीज हुईं 15 फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है। इसने पहले दिन की धांसू कमाई से जिन फिल्मों को पीछे छोड़ा है, उसमें कंगना रनौत की इमरजेंसी (2.5 करोड़), बैड एस रविकुमार (2.75 करोड़), लवयापा (1.15 करोड़), केसरी वीर (25 लाख), सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव (0.5 करोड़), मेरे हसबैंड की बीवी (1.5 करोड़), द डिप्लोमैट (4 करोड़), फतेह (2.4 करोड़), द भूतनी (65 लाख), देवा (5.5 करोड़), फुले (1 लाख), भूल चूक माफ (7 करोड़), जाट (9.5 करोड़), केसरी चैप्टर 2 (7.75 करोड़) और कंपकंपी (1 लाख) शामिल हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par X Review: ‘आमिर खान ने कर दिखाया…’, सितारे जमीन पर देख दर्शक हुए इमोशनल

अपना रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके आमिर

सितारे जमीन पर ने भले ही इस साल रिलीज हुई 15 फिल्मों को धूल चटा दी हो लेकिन आमिर खान अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब नहीं हो सके। पिछले 13 साल के अंदर रिलीज हुई उनकी अन्य सभी फिल्मों के मुकाबले सितारे जमीन पर का ओपनिंग कलेक्शन सबसे कम साबित हुआ है। साल 2012 में फिल्म तलाश ने रिलीज के पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद आमिर खान की जितनी भी फिल्में रिलीज हुई जिसमें सबसे कम ओपनिंग डे कलेक्शन सितारे जमीन पर का रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola