Sitaare Zameen Par X Review: 'आमिर खान ने कर दिखाया...', सितारे जमीन पर देख इमोशनल हुए दर्शक

Sitaare Zameen Par X Review: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर आज थिएटरों में रिलीज हो गई है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शकों ने एक्स पर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। यहां देखें यूजर्स के रिएक्शन।

Sitaare Zameen Par X Review

सितारे जमीन पर का एक्स रिव्यू। Photo Credit- Instagram

Sitaare Zameen Par X Review: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने सिनेमाघरों में एंट्री ले ली है। फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आया था। अब फिल्म भी दर्शकों के दिलों के तार छू रही है, ऐसा उनके रिएक्शन से साफ है। एक्स पर अभी तक जो भी रिएक्शन आए हैं, उनमें दर्शकों ने आमिर खान की फिल्म की तारीफ की है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कहा है कि सितारे जमीन पर काफी अच्छी फिल्म है। आमिर खान ने कर दिखाया है। आइए एक नजर डालते हैं दर्शकों के रिएक्शन पर।

विज्ञापन

सितारे जमीन पर को मिले पॉजिटिव रिएक्शन

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को दर्शकों के पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी सुपरस्टार की फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने कहा, ‘मुझे फिल्म बहुत अच्छी लगी। बदलते वक्त के साथ हमें बदलना चाहिए।’

विज्ञापन

एक यूजर ने लिखा, ‘असली चैंपियन… आप हसेंगे, रोएंगे और प्राउड फील करेंगे। एक एडेप्टेशन है। आमिर खान ने कर दिखाया है। सितारे जमीन पर।’

विज्ञापन

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सीक्रेट सुपरस्टार के बाद फाइनली मेरा आमिर खान वापस आ गया है। इस तरह की और फिल्में बनाएं प्लीज।’

विज्ञापन

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘कॉमेडी और डीप इमोशन के साथ कल्ट क्लासिक फिल्म। लिस्ट में एक और मास्टरपीस फिल्म ऐड होने जा रही है।’

विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने सितारे जमीन पर को देखने के बाद लिखा, ‘इस फिल्म को और स्टार्स मिलने चाहिएं। 5 स्टार्स के साथ हम इसे नाप नहीं सकते हैं।’

विज्ञापन

विज्ञापन

यहां देखें अन्य पब्लिक रिव्यू

विज्ञापन

सितारे जमीन पर का ओपनिंग डे कलेक्शन

आमिर खान की फिल्म सतारे जमीन पर को रिलीज के बाद से जिस तरह का पब्लिक रिएक्शन मिल रहा है, उससे उम्मीद की जा सकती है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने प्रिडिक्ट किया है कि पहले दिन आमिर खान की फिल्म 7.5 से 8 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है। फिल्म में आमिर खान के ससथ जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ