हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sitaare Zameen Par की रिलीज से पहले मेकर्स मालामाल, एडवांस बुकिंग में बंपर ओपनिंग

Sitaare Zameen Par Advance Booking Report Day 1: आमिर खान की अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर के पहले दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट सामने आ गई है। इसने रिलीज से पहले ही बंपर ओपनिंग से मेकर्स की झोली भर दी है।

विज्ञापन
सितारे जमीन पर की एडवांस बुकिंग सामने आ गई है। Photo Credit- Instagram

Sitaare Zameen Par Advance Booking Report Day 1: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर की रिलीज में सिर्फ एक दिन बचा है। ये फिल्म 20 जून यानी कल थिएटरों में रिलीज हो रही है। केंद्रीय प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की ओर से हल्के-फुल्के बदलावों के बाद इस फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया गया है। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है। शुक्रवार को रिलीज हो रही सितारे जमीन ने अच्छी खासी टिकट बेचने के बाद बंपर कमाई की है और मेकर्स को मालामाल कर दिया है। पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। यहां डालें एक नजर…

पहले दिन के आंकड़े आए सामने

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर साल 2007 में रिलीज हुई तारे जमीन पर का सीक्वल है। ये इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसमें कुछ स्पेशल चाइल्ड दिखाई देंगे। थिएटरों में रिलीज होने से पहले ही इसने सोशल मीडिया पर काफी बज क्रिएट कर रखा है। इसी का असर है कि सितारे जमीन पर ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई करनी शुरू कर दी है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सितारे जमीन पर ने पहले दिन देशभर में 39,667 टिकटों की बिक्री कर ली है। ये बिक्री हिंदी, तमिल और तेलुगु में 6,132 शो के लिए की गई है।

हिंदी भाषा में दिखा दबदबा

एडवांस बुकिंग में फिल्म सितारे जमीन पर के जो आंकड़े सामने आए हैं, उसमें हिंदी संस्करण में दबदबा देखने को मिल रहा है। इसने 5,768 शो के लिए 30, 573 टिकटों की प्री-सेल की है। वहीं कमाई 93.49 लाख रुपये हुई है। तमिल भाषा में 88 शो के लिए 983 टिकट बेचे गए हैं और कमाई 1.23 लाख रुपये हुई है, जबकि तेलुगु भाषा में 276 शो के लिए 8,111 टिकट बेचे गए हैं और कमाई 7.87 लाख रुपये की कमाई की गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par में CBFC ने किए बड़े बदलाव, जानें किन-किन डायलॉग पर सेंसर की चली कैंची

रिलीज से पहले मेकर्स मालामाल

रिपोर्ट के मुताबिक, सितारे जमीन पर ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में तीनों भाषाओं के साथ 1.03 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जबकि ब्लॉक सीटों के साथ कमाई 3.64 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। चूंकि पूरा दिन अभी बाकी है इसलिए कलेक्शन बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन

इन राज्यों में दिखा उछाल

राज्यों के हिसाब से देखा जाए तो सितारे जमीन पर सबसे ज्यादा अच्छा प्रदर्शन दिल्ली में कर रही है। देश की राजधानी शीर्ष प्रदर्शन करने वाली कैपिटल बन गई है। यहां 24.58 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग की गई है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 16.13 लाख रुपये और तीसरे नंबर पर तेलंगाना 12.74 लाख रुपये और चौथे नंबर पर गुजरात में 8.91 लाख रुपये का कलेक्शन किया गया है। आमिर खान की फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा बज राजधानी दिल्ली में देखने का मिल रहा है।

फिल्म की स्टारकास्ट

20 जून को रिलीज हो रही फिल्म सितारे जमीन पर में आमिर खान के साथ एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में 10 स्पेशल चाइल्ड को इंट्रोड्यूज किया गया है, जिसमें ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, अरौश दत्ता, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है, जिसे आरएस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola