Sitaare Zameen Par में CBFC ने किए बड़े बदलाव, जानें किन-किन डायलॉग पर सेंसर की चली कैंची

Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। CBFC ने फिल्म को यू/ए 13+ सर्टिफिकेट दे दिया है। वहीं फिल्म में कुछ खास बदलाव के साथ पीएम मोदी का कोट जोड़ा गया है।

Sitaare Zameen Par

सितारे जमीन पर में रिलीज से पहले हुआ बदलाव। Photo Credit- X

Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान लाल सिंह चड्ढा के बाद अपनी नई फिल्म के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। पिछले दिनों खबर आई थी कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की ओर से कथित तौर पर आपत्ति जताई गई थी। सेंसर ने फिल्म में कुछ बदलाव करने के लिए कहा था लेकिन आमिर खान के हिसाब से फिल्म के लिए उचित बताते हुए बदलाव नहीं किए गए थे। इसके चलते फिल्म को रोक दिया गया था। बीते दिन खबर आई कि CBFC और आमिर खान के बीच में समझौता हो गया है। इसके बाद सितारे जमीन पर में कुछ बदलाव करने के सुझाव दिए गए हैं।

विज्ञापन

बदलाव करने की सिफारिश

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, जब आमिर खान ने CBFC की ओर से दिए गए सुझावों पर असंतुष्टि जाहिर की तो वामन केंद्रे की अध्यक्षता वाली CBFC की पुनरीक्षण समिति (RC) ने अपनी राय प्रस्तुत की। 16 जून को RC की ओर से सितारे जमीन पर की समीक्षा करने और प्रमाणन मानदंडों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई बदलाव करने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन

इन डायलॉग में हुआ बदलाव

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सितारे जमीन पर के कुछ डायलॉग में बदलाव किए गए हैं। जैसे कि एक सीन में पॉप आइकन माइकल जैक्सन के रेफरेंस को ‘लव बर्ड्स’ शब्द से बदला गया है। इसके अलावा बिजनेस वूमेन शब्द को बिजनेस पर्सन शब्द का यूज करना शामिल था। फिल्म में एक कमल वाला सीन है, जिस पर आपत्ति जताते हुए RC ने इसमें संशोधन की बात कही। ऐसा इसलिए जिससे कमल को किसी सिंबल के रूप में न देखा जाए जो राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो।

विज्ञापन

पीएम मोदी का जोड़ा गया कोट

CBFC के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सितारे जमीन पर के वॉयस ओवर नरेशन के साथ एक नया अस्वीकरण जोड़ा गया है। इसके अलावा मेकर्स से फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कोट (उद्धरण) जोड़ने के लिए कहा गया है। इन सभी बदलावों के बाद आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को 17 जून को यू/ए 13+ सर्टिफिकेट दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ