Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again Latest Collection: अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ और रोहित शेट्टी के कॉप्स की सिंघम अगेन 3 दोनों ही फिल्मों ने एक साथ बॉक्स ऑफिस पर एंट्री मारी थी। अब इन दोनों ने एक हफ्ता पूरा कर लिया है, और फिल्म को लोगों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। बात एक तरफ अजय देवगन (Ajay Devgn), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) है
तो दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और विद्या बालन (Vidya Balan) की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) है। अब दोनों का आठवें दिन का लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। आइए जान लेते हैं कि कौन कमाई में आगे चल रहा है और किसे क्लैश का भुगतान करना पड़ रहा है।
‘सिंघम अगेन’ ने आठवें दिन छापे कितने नोट
एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर देखने के बाद से ही फैंस को मूवी का इंतजार था। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस हिला दिया और 43.5 करोड़ रुपये के साथ अपनी धांसू ओपनिंग की। सिनेमाघर में सिंघम और बाजीराव का भौकाल मच गया। अब फिल्म ने थिएटर पर आठ दिन पूरे कर लिए हैं। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 7.50 करोड़ की कमाई की और अब कुल कलेक्शन 180.50 करोड़ रुपये हो गया है। इस बार भी फिल्म 200 करोड़ बनने से चूक गई है।
यह भी पढ़ें:Singham Again कमाई में, प्रॉफिट में Bhool Bhulaiyaa 3 आगे, जानें कैसे?
‘भूल भुलैया 3’ ने भी मचाया कोहराम
अब बात कर लेते हैं थोड़ी हंसाने वाली और थोड़ी डराने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की। इस फिल्म के दो पार्ट्स को लोगों ने काफी प्यार दिया। ऐसे में मेकर्स ने पार्ट 3 को बनाया जो कहीं न कहीं सफल भी रही है। अब फिल्म का लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, हॉरर फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब हॉरर मूवी का टोटल कलेक्शन 167.25 करोड़ रुपये हो गया है।
कौन किस पर पड़ रहा भारी
अब अगर हम बात दोनों फिल्मों के प्रॉफिट की करें तो 150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म भूल भुलैया 3, 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म सिंघम अगेन से आगे चल रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि अनीस बज्मी की फिल्म ने अपना बजट तो निकाल ही लिया है अब वो प्रॉफिट की ओर निकल पड़ी है। लेकिन रोहित की फिल्म अब तक अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है।
यह भी पढ़ें: इस IPS अफसर के पास कभी खाने को नहीं थे पैसे, अमिताभ बच्चन को सुनाई दास्तान
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
6 mins agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
9 mins agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
26 mins agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
54 mins agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
1 hr agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
2 hrs agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
2 hrs agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
2 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
2 hrs ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines