Singham Again कमाई में, प्रॉफिट में Bhool Bhulaiyaa 3 आगे, जानें कैसे?

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजय देवगन की सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 दोनों में से कौन घाटे में चल रही है और किसे मिल रहा है लाभ। जल्दी से जान लें…

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: अजय देवगन (Ajay Devgn), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक्शन फिल्म और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और विद्या बालन (Vidya Balan) की हॉरर- कॉमेडी फिल्म दोनों ने 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अब दोनों मूवी को पूरा एक हफ्ता हो गया है। हम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तो रोज देखते हैं और उसी के आधार पर अंदाजा लगाते हैं कि कौन सी फिल्म कमाई में आगे आगे चल रही है।

विज्ञापन

लेकिन क्या कभी सोचा है कि जो प्रॉफिट में कौन आगे है? जी हां, जरूरी नहीं की अच्छी कमाई का मतलब फिल्म को लाभ हो रहा है। आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि ‘बाजीराव’ कमाई में बेशक आगे चल रहे हों लेकिन प्रॉफिट में तो ‘मंजुलिका’ ही है। अब सोच रहे होंगे कि ये कैसे तो चलिए हम बता देते हैं।

विज्ञापन

‘भूल भुलैया 3’ प्रॉफिट में

कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ का 150 करोड़ का बजट है। ऐसे में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस में 158.25 रुपये की कमाई कर ली है। ऐसे में ये तो साफ हो गया है कि फिल्म ने अपना बजट तो निकाल ही लिया है, और अब वो 8.25 करोड़ के प्रॉफिट पर चल रही हैं। हालांकि ओपनिंग डे से ही फिल्म कहीं न कहीं रोज के कलेक्शन में एक्शन फिल्म सिंघम अगेन से पीछे ही है।

Bhool Bhulaiyaa 3

विज्ञापन

‘सिंघम अगेन’ कैसे है घाटे में

अब ये जान लेते हैं कि अजय देवगन की एक्शन फिल्म का कैसा हाल है। बेशक वो कमाई में आगे चल रही है, लेकिन प्रॉफिट में कहीं न कहीं ‘भूल भुलैया 3’ से पीछे ही चल रही है। ऐसा हम फिल्म के बजट के आधार पर कह रहे हैं। दरअसल एक्शन फिल्म ने 173 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जबकि उसका बजट 350 करोड़ रुपये है। ऐसे में साफ तौर पर फिल्म को सिर्फ और सिर्फ घाटा ही हो रहा है वो भी करीब 130 करोड़ करोड़ के लॉस में फिल्म चल रही है जो मेकर्स के लिए चिंता की बात है।

विज्ञापन

Singham Again

वीकेंड से मेकर्स को बड़ी उम्मीद

अब मेकर्स को आने वाले वीकेंड से काफी उम्मीद है। आज शुक्रवार है और एक दिन बाद ही शनिवार के साथ फिल्म ते दूसरे वीकेंड की शुरुआत हो गई है। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म आने वाले दिनों में कैसा परफॉर्म करने वाली है।

विज्ञापन

कहीं न कहीं हॉरर फिल्म एक्शन फिल्म से आगे निकलती नजर आ रही है। बाकी वो तो समय ही बताएगा कि कौन आगे रहने वाली है और किसका फूलेगा सांस।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ