Box Office Collection Report: 'भूल भुलैया 3' या 'सिंघम अगेन' किसका बजा डंका? कमाई में कौन आगे

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन का एक साथ रिलीज होना सिनेप्रेमियों के लिए गुड न्यूज थी। अब दोनों ने एक हफ्ता पूरा कर लिया है तो चलिए जान लेते हैं कि कमाई के मामले में कौन आगे चल रहा है…

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection

Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again Latest Collection: अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म  ‘भूल भुलैया 3’ और रोहित शेट्टी के कॉप्स की सिंघम अगेन 3 दोनों ही फिल्मों ने एक साथ बॉक्स ऑफिस पर एंट्री मारी थी। अब इन दोनों ने एक हफ्ता पूरा कर लिया है, और फिल्म को लोगों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। बात एक तरफ अजय देवगन (Ajay Devgn), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) है

विज्ञापन

तो दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और विद्या बालन (Vidya Balan) की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) है। अब दोनों का आठवें दिन का लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। आइए जान लेते हैं कि कौन कमाई में आगे चल रहा है और किसे क्लैश का भुगतान करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

‘सिंघम अगेन’ ने आठवें दिन छापे कितने नोट

एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर देखने के बाद से ही फैंस को मूवी का इंतजार था। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस हिला दिया और 43.5 करोड़ रुपये के साथ अपनी धांसू ओपनिंग की। सिनेमाघर में सिंघम और बाजीराव का भौकाल मच गया। अब फिल्म ने थिएटर पर आठ दिन पूरे कर लिए हैं। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 7.50 करोड़ की कमाई की और अब कुल कलेक्शन 180.50 करोड़ रुपये हो गया है। इस बार भी फिल्म 200 करोड़ बनने से चूक गई है।

Singham Again

विज्ञापन

‘भूल भुलैया 3’ ने भी मचाया कोहराम

अब बात कर लेते हैं थोड़ी हंसाने वाली और थोड़ी डराने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की। इस फिल्म के दो पार्ट्स को लोगों ने काफी प्यार दिया। ऐसे में मेकर्स ने पार्ट 3 को बनाया जो कहीं न कहीं सफल भी रही है। अब फिल्म का लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, हॉरर फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब हॉरर मूवी का टोटल कलेक्शन 167.25 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 8

कौन किस पर पड़ रहा भारी

अब अगर हम बात दोनों फिल्मों के प्रॉफिट की करें तो 150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म भूल भुलैया 3, 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म सिंघम अगेन से आगे चल रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि अनीस बज्मी की फिल्म ने अपना बजट तो निकाल ही लिया है अब वो प्रॉफिट की ओर निकल पड़ी है। लेकिन रोहित की फिल्म अब तक अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ