हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

इस दिन आएगा Singham Again का Teaser! इस मामले में फिल्म ने Bhool Bhulaiyaa 3 को छोड़ा पीछे

Ajay & Rohit All Set for Singham Again: अजय देवगन और रोहित शेट्टी की हिट जोड़ी एक बार फिर ‘सिंघम अगेन’ से धमाल मचाने के लिए तैयार है। चलिए आपको बताते हैं फिल्म को लेकर जो बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

विज्ञापन
Singham Again Teaser

Ajay & Rohit All Set for Singham Again: इन दिनों ‘सिंघम अगेन’ को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म का ट्रेलर 11 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा, जबकि प्रमोशन विजय दशमी दशहरा से शुरू होने वाला है। अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस फिल्म के साथ ही ‘भूल भुलैया 3’ भी दीवाली पर रिलीज होगी, जिसके टीजर ने पहले ही यूट्यूब पर 50 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। दीवाली पर अजय देवगन और कार्तिक आर्यन की फिल्में आपस में भिड़ेगीं लेकिन एक बात तो कन्फर्म है दर्शकों का फुल ऑन एंटरटेनमेंट होने वाला है।

कब रिलीज हो रहा फिल्म का टीजर?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ‘सिंघम अगेन’ का टीजर 3 अक्टूबर को नवरात्रि के मौके पर लॉन्च किया जाएगा। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट एक्शन और फुल ऑ ड्रामा से भरी फिल्म के साथ एक बार फिर ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार है।

इस फिल्म में रोहित शेट्टी, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और करीना कपूर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये सभी सितारे दशहरे से फिल्म का प्रमोशन शुरू करने वाले हैं।

फिल्म की कहानी पर बड़ा अपडेट

फिल्म की कहानी मॉडर्न रामायण के रूपांतरण पर बेस्ड है। इसमें अजय देवगन ‘बजीराव सिंघम’ की भूमिका में नजर आएंगे, जिनके लिए धर्म सबसे पहले आता है। अजय की टीम में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर शामिल होंगे। उनका सामना अधर्म की लंका से होगा, जिसका नेतृत्व अर्जुन कपूर करेंगे।

इस मामले में ‘भूल भुलैया 3’ से है आगे

अभी तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सिंघम अगेन’ ने PVR-INOX को साथ में मिलाकर 60% थियेटर की ऑक्यूपेंसी हासिल कर ली है, जिससे इसे ‘भूल भुलैया 3’ के मुकाबले ज्यादा बेहतर बताया जा रहा है। इसके अलावा इस फिल्म के लिए 200 करोड़ रुपये की नॉन-थियेट्रिकल डील भी की गई है, जिसमें सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स शामिल हैं।

कुल मिलाकर, ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन और इसके ट्रेलर के रिलीज के साथ दर्शकों को एक नई कहानी देखने को मिलेगी। इस फिल्म में एक्शन, ड्रामा और स्टार कास्ट का सही मिश्रण दर्शकों को खींचने के लिए काफी बताया जा रहा है। अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म कैसे दर्शकों को प्रभावित करती है और अपनी कम्पीटिटर फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को पीछे छोड़ पाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर के निधन से पसरा मातम, रुला देगा परिवार का इमोशनल पोस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें