Singham Again Trailer: ‘सिंघम अगेन‘ का 4 मिनट 58 सेकंड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को महज 2 घंटों में 15 लाख 50 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। अभी ये आंकड़ा तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ‘सिंघम अगेन’ के ट्रेलर को दर्शकों का काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। किसी को कुछ तो किसी को कुछ इस ट्रेलर में पसंद आ रहा है। तो चलिए जानते हैं इस ट्रेलर में ऐसा क्या है जो इस बात का दावा कर रहा है कि फिल्म जब आएगी तो ये न सिर्फ सुपरहिट होगी बल्कि सरे रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।
क्या है ‘सिंघम अगेन’ की USP?
‘सिंघम अगेन’ के ट्रेलर की सबसे पहली USP है ‘बाजीराव सिंघम’ यानी एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn)। अजय जब भी स्क्रीन पर सिंघम बनकर आते हैं तो फिल्म पैसे छापती है और फैंस उनका बॉलीवुड एक्शन हीरो अवतार देखकर मंत्रमुग्ध रह जाते हैं। ऐसे में अब एक बार फिर वो अपनी इसी रूप में वापसी कर रहे हैं और इस बार तो फिल्म में वो रामायण की थीम के साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म के हिट होने का दूसरा बड़ा कारण साबित हो सकता है।
ट्रेलर में दिखीं ढेरों खूबियां
दरअसल, ‘सिंघम अगेन’ अर्जुन कपूर नेगेटिव रोल में हैं और वो सिंघम की पत्नी यानी करीना कपूर (अवनि कामत) को किडनैप करेंगे। अर्जुन का रोल बॉलीवुड के सभी विलेन को नानी याद दिला देगा। उनका लुक और एक्टिंग ट्रेलर में काफी इंटेंस है। अर्जुन फिल्म के कामयाब होने में अपना योगदान जरूर देंगे। इसके अलावा फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है इसकी स्टार कास्ट। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में सिर्फ 2-4 बड़े स्टार्स नहीं हैं बल्कि बॉलीवुड के ढेरों A लिस्टर्स एक्टर्स शामिल हैं। अजय, करीना और अर्जुन के अलावा ट्रेलर में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के अंदाज में काफी बेहतरीन दिख रही हैं। ट्रेलर में उन्हें देखने के बाद आपको फिल्म देखने का मन अपने आप करने लगेगा।
इस वजह से हिट हो सकती है ‘सिंघम अगेन’
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) भी फिल्म में धमाकेदार एक्शन करेंगे और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कॉमेडी के साथ दुश्मन का सामना करते नजर आएंगे। वहीं, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी आखिर में आकर सिंघम को उसकी पत्नी ढूंढने में मदद करेंगे। इसके अलावा CID फेम दयानंद शेट्टी (Dayanand Shetty) को देखकर भी आपको मजा आने वाला है। इतने सारे स्टार्स के अलावा ट्रेलर में ऐसा VFX और एक्शन सीक्वेंस नजर आ रहा है, जिसे देखकर इस एक्शन कॉमेडी फिल्म देखने के लिए कोई भी बेताब हो जाए। वहीं, सबसे ज्यादा मजेदार तो फिल्म के 7 डायलॉग्स हैं जिन्हें सुनते ही आप भी कहेंगे कि ट्रेलर ऐसा है तो फिल्म कितनी मसालेदार होगी?
9 डायलॉग्स ने ट्रेलर को बनाया धमाकेदार
सबसे पहले तो करीना फिल्म में अपने बेटे को कहती हैं- ‘तुम्हारी जनरेशन को तो ट्रू लव का कांसेप्ट ही नहीं समझ आता।’ तो उनका बेटा सवाल करता है कि अगर कभी आपको किसी रावण टाइप इंसान ने किडनैप कर लिया तो डैड आप जाएंगे मॉम को बचाने? इसके जवाब में सिंघम ने जो कहा वो सुनकर मजा आ जाएगा। सिंघम का डायलॉग है, ‘गूगल पर बाजीराव सिंघम टाइप कर ले, पता चल जाएगा तेरा बाप चीज क्या है!’ इसके अलावा जैकी श्रॉफ ने अर्जुन का इंट्रोडक्शन देते हुए कहा है, ‘उसे कोई सड़क छाप गुंडा मत समझ सिंघम, वो आग का तूफान हैं।’
यह भी पढ़ें: Singham Again के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में टूटा फैंस का दिल, न्यू मॉम Deepika Padukone दिखीं मिसिंग
दया फिर तोड़ेगा दरवाजा
वहीं, दीपिका जब कहती हैं, ‘मैंसिंघम नहीं, मैं लेडी सिंघम है रे!’ साउथ इंडियन स्टाइल में उनका ये डायलॉग आपको इम्प्रेस कर देगा। अजय का एक और डायलॉग है, ‘अगर अवनि के लिए नहीं आया ना तो मैं सिंघम असली मराठा नहीं।’ करीना जिस तरह बोली हैं, ‘दया दरवाजा तोड़’ वो तो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल होने वाला है। इसके अलावा करीना और अर्जुन की बातचीत भी काफी इंटेंस है। अर्जुन कहते हैं, ‘ये कलयुग है अवनि कलयुग, इस बार रावण जीतेगा।’ तो करीना उन्हें जवाब देते हुए कहती हैं, ‘सच्चाई की जीत युग की मौहताज नहीं होती।’ फिर आता है असली मजा जब सिंघम कहता है, ‘तेरे सामने जो खड़ा है वो महात्मा गांधी का आदर जरूर करता है, लेकिन पूजता छत्रपति शिवाजी महाराज को है।’
संबंधित खबरें
'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
1 hr ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
2 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
4 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
5 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
6 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
18 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines