Singham Again के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में टूटा फैंस का दिल, न्यू मॉम Deepika Padukone दिखीं मिसिंग

Deepika Padukone Film: फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के ट्रेलर लॉन्च के खास मौके पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण गायब दिखीं। आज उनका मां बनने के बाद पहला पब्लिक अपीयरेंस हो सकता था लेकिन नहीं हुआ, जिससे फैंस मायूस हो गए हैं।

Deepika Padukone Film

Deepika Padukone Film

विज्ञापन

Deepika Padukone Film: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) का ट्रेलर आज लॉन्च हो गया है। इस मल्टी स्टारर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट इस वक्त सातवें आसमान पर है। अजय देवगन (Ajay Devgn), करीना कपूर (Kareena Kapoor), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff), उनके बेटे टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff ), श्वेता टीवी (Shweta Tiwari) और दयानंद शेट्टी (Dayanand Shetty) जैसे सितारों से सजी इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर हर कोई मौजूद दिखा।

ट्रेलर लॉन्च में नहीं आईं दीपिका

लेकिन दीपिका के फैंस का दिल टूट गया। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि न्यू मॉम दीपिका इस खास इवेंट में जरूर शामिल होंगीं। बेटी को जन्म देने के बाद दीपिका ने अभी तक कोई पब्लिक अपीयरेंस नहीं दिया है। ऐसे में फैंस को पूरी उम्मीद थी कि इतनी बड़ी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो रहा है, जिसमें वो ‘लेडी सिंघम’ बनी हैं तो उनका यहां होना तो बनता है। लेकिन आज एक्ट्रेस के फैंस की ये उम्मीद बुरी तरह से टूट गई है।

विज्ञापन

फैंस हुए निराश

सभी उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे। हालांकि, एक्ट्रेस ने ये इवेंट स्किप कर दिया। यानी उनकी मां बनने के बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस आज भी नहीं हुई। इस इवेंट पर दीपिका की गैर-मौजूदगी से फैंस तो निराश हैं, लेकिन रणवीर सिंह ने सारा लाइम लाइट लूट लिया है। पत्नी को वो भी इस इवेंट में काफी मिस करते नजर आए। रणवीर का एक बेहद क्यूट वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह जिस तरह से दीपिका के पोस्टर को देखकर रिएक्ट कर रहे हैं अब उनका वही रिएक्शन वायरल हो गया है।

विज्ञापन

रणवीर सिंह ने दीपिका के पोस्टर पर लुटाया प्यार

वीडियो में दीपिका के पोस्टर को कभी उनके पति किस कर रहे हैं तो कभी उनकी नजर उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब रणवीर सिंह की ये क्यूट हरकतें देख फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। पत्नी के लिए उन्होंने सरेआम जो प्यार दिखाया है, अब उसकी सोशल मीडिया पर वाहवाही हो रही है। दूसरी तरफ अब फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब दीपिका घर से बाहर कदम रखेंगी और मीडिया के सामने आएंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ