Singham Again Streaming On OTT: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म ‘सिंघम अगेन‘ पिछले महीने 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दिवानी, 2024 के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म में अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण भी लेडी सिंघम बनकर पर्दे पर छा गई थीं। ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज के बाद से फैंस इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने उनकी इस ख्वाहिश को पूरा कर दिया है और फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दिया गया है। हालांकि मेकर्स ने एक ट्विस्ट भी डाला है, जिसके चलते आपको अजय देवगन की फौज देखने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज
आपको बता दें कि ‘सिंघम अगेन’ को बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल-भुलैया 3’ के साथ रिलीज किया गया था। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन ने 10 साल के बाद दोबारा बाजीराव सिंघम बनकर वापसी की। उनके साथ में दीपिका पादुकोण भी लेडी सिंघम बनकर आईं और कॉप यूनिवर्स में अपनी जगह बनाई। अब फिल्म की रिलीज के करीब 43 दिन बाद मेकर्स ने ‘सिंघम अगेन’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिया है।
यह भी पढ़ें: OTT New Release: Netflix से Zee5 तक, आपको एंटरटेन करने आईं ये 6 फिल्में-सीरीज
मेकर्स ने डाला एक ट्विस्ट
अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम तो कर दिया गया है लेकिन अगर आप इस फिल्म को देखने जा रहे हैं तो इसके लिए पहले आपको 499 रुपये का रेंट देना होगा। उसके बाद ही आप इस फिल्म को देख सकेंगे। बता दें कि प्राइम वीडियो पर अधिकतर फिल्में जब स्ट्रीम होती हैं, तो शुरुआत के कुछ दिन उन्हें देखने के लिए रेंट देना होता है। करीब 15 दिन के बाद फिल्मों की स्ट्रीमिंग फ्री कर दी जाती है।
बॉक्स ऑफिस पर कैसी थी प्रतिक्रिया
बता दें कि रोहित शेट्टी की डायरेक्शन में बनी ‘सिंघम अगेन’ कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण के अलावा करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी मौजूद हैं। इसके अलावा फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। रिलीज के 37वें दिन ‘सिंघम अगेन’ ने सिर्फ 274.53 करोड़ रुपये कमाए है। जबकि इसका बजट 300 करोड़ से ज्यादा था।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
5 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
6 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
7 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
10 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
11 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
11 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
12 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines