Bigg Boss 18 में Dolly Chaiwala, इंटरनेट सेंसेशन ने घरवालों के लिए बनाई चाय, तो इंटरनेट पर कमेंट्स की आई बाढ़

Bigg Boss 18: टीवी के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 में इस बार डॉली चायवाला की स्पेशल चाय भी मिलेगी। जी हां, शो के हालिया प्रोमो में इस बार डॉली चायवाला घरवालों के लिए चाय बनाते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि डॉली को लेकर इंटरनेट यूजर्स ने क्या कहा है?

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: टीवी के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 में इस बार वीकेंड का वार पर सलमान खान आने वाले हैं। सलमान खान के वापस आने से फैंस बेहद खुश हैं। ना सिर्फ सलमान खान बल्कि इस हफ्ते शो में डॉली चायवाला भी नजर आने वाले हैं। जी हां, शो के लेटेस्ट प्रोमो में डॉली चायवाला को दिखाया गया है। प्रोमो वीडियो में डॉली चायवाला को चाय बनाते देखा गया है।

विज्ञापन

डॉली चायवाला ने बनाई चाय

हाल ही में शो का नया प्रोमो आया है, जिसमें सलमान खान नजर आ रहे हैं। साथ ही सलमान बताते हैं कि इस हफ्ते शो में डॉली चायवाला भी आए हैं। इसके बाद प्रोमो वीडियो में डॉली चायवाला और तजिंदर बग्गा दोनों के बीच चाय कॉम्पिटिशन होता है। दोनों ही अपने-अपने अंदाज में फटाफट चाय बनाते हैं। इसके बाद डॉली चायवाला सभी को अपनी चाय सर्व करते हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

जैसे ही ये प्रोमो वीडियो सामने आया, तो इंटरनेट यूजर्स ने इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पर लिखा कि डॉली ने सिग्रनेचर स्टेप नहीं किया। दूसरे यूजर ने लिखा कि कभी वड़ा पाव, तो कभी डॉली चायवाला क्या ही चल रहा है। तीसरे यूजर ने कहा कि डॉली यहां भी आ गया। एक चौथे यूजर ने कमेंट किया कि वाह, अब बस ये सब ही आएंगे शो में। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस प्रोमो वीडियो पर किए हैं।

विज्ञापन

एकता कपूर और रोहित शेट्टी

गौरतलब है कि बीते हफ्ते शो में सलमान खान नहीं आए थे और वीकेंड का वार पर एकता कपूर और रोहित शेट्टी ने घरवालों की क्लास लगाई थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है इस हफ्ते सलमान शो में आएंगे और लोगों के लिए इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है। अब हर कोई शो के एपिसोड का इंतजार कर रहा है। इसके साथ ही इस हफ्ते शो में कोई एलिमिनेशन भी नहीं होगा। जी हां, शो से जुड़ी हालिया जानकारी की मानें तो इस हफ्ते शो में कोई एलिमिनेशन नहीं होगा और जो भी लोग नॉमिनेट हुए थे वो सब सेफ हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ