Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) और ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) दोनों ही फिल्मों ने एक ही दिन सिनेमाघर में एंट्री मारी थी। दोनों ही मूवी की डिमांड काफी ज्यादा थी, तभी तो मेकर्स ने सीक्वल बनाने का विचार बनाया। 1 नवंबर को रिलीज हुई एक्शन फिल्म और हॉरर-कॉमेडी फिल्म को अब थिएटर पर आए 5 दिन पूरे हो गए हैं। वहीं फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन भी सामने आ गया है।
आइए जान लेते हैं कि अजय देवगन (Ajay Devgn), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक्शन फिल्म ने ज्यादा कमाई की है। या फिर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और विद्या बालन (Vidya Balan) की ‘भूल भुलैया 3’ के कलेक्शन में इजाफा हुआ है। चलिए फिर बिना देर किए जान लेते हैं दोनों फिल्मों का लेटेस्ट कलेक्शन।
‘भूल भुलैया 3’ का कैसा रहा हाल
कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने एडवांस बुकिंग में तो अच्छी कमाई की थी। लेकिन ओपनिंग डे पर वो कहीं न कहीं बाजीराव से पीछे रह गई। हालांकि लोगों को मूवी काफी पसंद आ रही है, लेकिन क्लैश का असर तो साफ नजर आ रहा है। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, हॉरर फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 148.50 करोड़ रुपये हो गया है। ये घरेलू बॉक्स ऑफिस की कमाई है।
यह भी पढ़ें: 90 के दशक में बंद कमरे में क्या करती थीं हीरोइनें? कॉमेडियन गुड्डी का शॉकिंग खुलासा
ओपनिंग डे से अब तक की कमाई
बात ‘भूल भुलैया 3’ की ऑल ओवर कमाई की बात करें तो पता चल जाएगा कि 150 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म घाटे में है या प्रॉफिट हो रहा है। पहले दिन फिल्म ने 35 .5 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन 37 करोड़, तीसरे दिन 33.5 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़ और पांचवें दिन 13.5 करोड़ की कमाई की थी। बीते दिन तक फिल्म का कुल कलेक्शन 137.5 करोड़ रुपये था। ऐसे में कहीं न कहीं कह सकते हैं कि मेकर्स घाटे में तो नहीं हैं, क्योंकि फिल्म की लागत तो हाथ आ ही गई है।
‘सिंघम अगेन’ ने कमाए कितने नोट
अब जान लेते हैं कि अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ का रिलीज के छठे दिन कैसा हाल रहा है। हालांकि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में तो कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। लेकिन ओपनिंग डे पर तो भौकाल ही मचा दिया। जी हां फिल्म ने पहले दिन धांसू कमाई की। अब छठे दिन का लेटेस्ट कलेक्शन भी सामने आ गया है।
Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने छठे दिन सिर्फ 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन है। जानकारी के लिए बता दें कि ये अर्ली रिपोर्ट है अभी आंकड़ें बदल भी सकते हैं। वहीं कुल कलेक्शन की बात की जाए तो मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 164 रुपये की कमाई की है।
‘सिंघम अगेन’ का अब तक का कलेक्शन
अब अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की कमाई को भी जान लेते हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 43.5 करोड़, दूसरे दिन 42.5 करोड़, तीसरे दिन 37 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़ और पांचवें दिन 14 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 153.75 करोड़ रुपये रहा। 350 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को अभी और आगे जाने की सख्त जरूरत है।
यह भी पढ़ें: Kashish Kapoor एक लड़के लिए खाना कुर्बान करने को हुईं तैयार, किसके लिए फिसला ये ‘चंचल मन’?
संबंधित खबरें
'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 mins ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 hr ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
2 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
3 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
19 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
22 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
23 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines