Singham Again-Bhool Bhulaiyaa 3: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल-भूलैया 3’ मौजूद है। दोनों फिल्में कमाई को लेकर खूब हाथ-पैर मार रही हैं और एक हफ्ते में 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई हैं। हालांकि, फिर भी दोनों फिल्मे कई बड़ी फिल्मों से पीछे हैं। दोनों फिल्मों में हुए टकराव का असर इनकी कमाई पर साफ दिख रहा है। आइए जानते हैं कि 150 करोड़ कमाकर भी ये फिल्में किन फिल्मों से पीछे हैं?
किन फिल्मों से पीछे Singham Again-Bhool Bhulaiyaa 3?
स्त्री 2
कुछ ही दिनों पहले बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री 2’ ने दस्तक दी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब बवाल काटा और जमकर नोट छापे। अगर इस फिल्म की पहले हफ्ते की कमाई की बात करें तो इसने सात दिनों में सिर्फ भारत में 291.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म पहले ही हफ्ते 300 करोड़ के करीब पहुंच गई थी।
एनिमल
इस लिस्ट में रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ भी शामिल है। जी हां, अगर ‘एनिमल’ की बात करें तो इस फिल्म ने सात दिनों में सिर्फ 337.58 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन ही 63.8 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी। ऐसे में पहले हफ्ते इसका 300 करोड़ पार करना लाजिमी था।
कल्कि 2898 एडी
साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की इस फिल्म की पहले हफ्ते की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने सात दिनों में 494.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। जी हां, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे। इस फिल्म को लेकर पहले से ही बज बन रहा था, जो फिल्म की कमाई ने साफ कर दिया।
जवान
इस लिस्ट में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ भी शामिल है। जी हां, किंग खान की इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस लूट लिया था। फिल्म ने एक हफ्ते में 464.8 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की थी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में एक अलग ही क्रेज देखा गया था।
पठान
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ भी इस लिस्ट में है। जी हां, पठान ने भी टिकट खिड़की को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और फिल्म ने सिर्फ एक हफ्ते में ही 364.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आई थी।
‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल-भूलैया 3’ की कमाई
वहीं, अगर बात ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल-भूलैया 3’ की करें तो दोनों फिल्मों से बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन ये दोनों ही फिल्में एक हफ्ते में 200 करोड़ के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई। ‘सिंघम अगेन’ का एक हफ्ते का टोटल कलेक्शन 173.00 करोड़ रुपये और ‘भूल-भूलैया 3’ की एक हफ्ते की टोटल कमाई 158.25 करोड़ रुपये हैं। हालांकि, सभी फिल्मों के आंकडे़ रिपोर्ट्स के आधार पर हैं।
यह भी पढ़ें- ‘Tarak Mehta’ को पैर में लगी गंभीर चोट, एयरपोर्ट पर इस हाल में दिखे Shailesh Lodha
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
1 hr ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
3 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
5 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
6 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
7 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
8 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
8 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines