Singham Again, Bhool Bhulaiyaa 3: इन दिनों अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की ‘भूल-भूलैया 3’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। दोनों ही फिल्म दिवाली पर रिलीज के लिए तैयार है, जिसके लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं, लेकिन अब फिल्म को रिलीज से पहले ही बड़ा झटका लगा है। जी हां, फिल्म का रिलीज से पहले ही बैन कर दिया गया है।
साऊदी अरब ने दोनों फिल्मों पर लगाया बैन
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ को सऊदी अरब में कर दिया गया है। हालांकि दोनों पर बैन लगने के अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर किस वजह से दोनों फिल्मों को बैन किया गया है?
‘सिंघम अगेन’ पर क्यों लगा बैन?
अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। हालांकि, साऊदी में फिल्म की रिलीज पर रोक लगने से फैंस मायूस हो गए हैं। इस फिल्म के बैन होने के कारण की बात करें तो कहा जा रहा है कि फिल्म को धर्म से जुड़े किसी मामले की वजह से बैन किया गया है।
हिन्दू-मुस्लिम कॉन्फ्लिक्ट
सामने आई रिपोर्ट में बताया गया कि इस फिल्म में हिन्दू-मुस्लिम कॉन्फ्लिक्ट है और इसकी वजह से ही साऊदी ने इस फिल्म को रिलीज करने से ही मना कर दिया है। हालांकि कहा जा रहा है कि फिल्म में ‘रामायण’ से जुड़ा कोई कनेक्शन दिखाया गया है, लेकिन इसमें हिन्दू-मुस्लिम की क्या मामला है इसके बारे में तो फिल्म देखने के बाद ही पता लगेगा।
‘भूल भुलैया 3’ के बैन होने की वजह क्या?
इस फिल्म को भी साऊदी ने बैन कर दिया है। इसके रिलीज ना होने की वजह की बात करें तो कहा जा रहा है कि ‘भूल भुलैया 3’ का बैन होमोसेक्शुअलिटी से जुड़ा हुआ है। इसको लेकर जो जानकारी मिली है उसमें कहा जा रहा है कि फिल्म में कार्तिक आर्यन का रोल कुछ होमोसेक्शुअल रेफरेंसेज का यूज कर रहा है और इसलिए साऊदी ने फिल्म पर बैन लगाया है।
दिवाली पर होगी भिड़ंत
गौरतलब है कि दिवाली के मौके पर दोनों फिल्मों में जबरदस्त टक्कर होने वाली है। 1 नवंबर को दोनों फिल्मों को थिएटर में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सी फिल्म अपने ओपनिंग डे पर कैसी कमाई करती है। हालांकि दोनों ही फिल्मों का अपना फैनबेस भी है, लेकिन अब सबको फिल्म की रिलीज का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- Devara OTT Release: प्राइम वीडियो या Netfix? जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
10 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
14 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
15 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines