Devara OTT Release: प्राइम वीडियो या Netfix? जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

Devara Part:1 OTT Release: जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म ‘देवार पार्ट: 1’ अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स ने फैंस को दिवाली गिफ्ट दे दिया है।

Devara

Devara

Devara Part:1 OTT Release: हो जाइए तैयार… क्योंकि जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान के फैंस को दिवाली गिफ्ट मिलने वाला है। जी हां, फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यानी अब घर बैठे आप इस फिल्म को देख सकते हैं। अगर आप भी इस फिल्म को थिएटर में देखने से चूक गए, तो आपको अब परेशान होने की  जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कि फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी?

कब और कहां रिलीज होगी ‘देवरा’?

जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म ‘देवरा पार्ट: 1’ के मेकर्स ने फाइनली इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। जी हां, मेकर्स ने फैंस को दिवाली गिफ्ट दे दिया है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है।

कई भाषाओं में होगी रिलीज

ये फिल्म 8 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। अगर भी इस फिल्म को थिएटर में देखने से चूक गए हैं, तो ये आपके लिए अच्छा मौका है कि आप घर बैठे ही इस फिल्म का मजा ले पाएं।

‘देवारा 2’ भी जल्दी आ सकती है?

हाल ही में इस फिल्म के डायरेक्टर कोराटाला ने ‘देवारा 2’ के बारे में भी बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने फिल्म को दो भागों में बनाने का फैसला किया। News18 से बात करते हुए कोराटाला ने कहा कि जब मैंने जूनियर एनटीआर को कहानी सुनाई, तो यह 4 घंटे लंबी कहानी थी और जब मैंने इसे लिखा तो यह 7 घंटे की हो गई। तब हमने इसे दो भागों में बनाने का फैसला किया।

बॉक्स ऑफिस पर किया था कमाल

इसके आगे उन्होंने कहा कि मैंने ‘देवरा पार्ट 2’ के लिए 25 मिनट का फुटेज भी शूट किया है और इसे मैं 6 से 8 महीनों में पूरा कर सकता हूं। गौरतलब है कि देवरा का पहला पार्ट जब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुआ, तो लोगों ने इसे शानदार रिस्पॉन्स दिया।

इंतजार खत्म

वहीं, कुछ लोगों को तो फिल्म के ओटीटी पर आने का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म को जल्दी ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ