Singham 3 Actress Shabrin: फिल्म इंडस्ट्री से खबर आ रही है कि अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम 3’ की एक्ट्रेस शबरीन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। शबरीन को लेकर कई चीजों का और भी खुलासा हुआ है, जो अपने आपमें हैरान करने वाला है। जी हां, शबरीन को लेकर अपहरण, प्रेम-प्रसंग जैसी कई बातें हो रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने किया अरेस्ट
दरअसल, मामला ये है कि मुंबई से सटे वसई की वालीव पुलिस ने अभिनेत्री शबरीन को अरेस्ट किया है। पुलिस ने शबरीन को ढाई साल के एक लड़के के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि शबरीन का ब्रिजेश सिंह नाम के एक शख्य से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन शबरिन मुस्लिम समुदाय से आती है और बृजेश राजपूत हिंदू है। ऐसे में परिवार दोनों की शादी के खिलाफ था।
Singham 3 Actress Shabrin
‘सिंघम 3’ में काम कर रही है शबरीन
वैसे तो शबरीन ‘सिंघम 3’ और क्राइम पेट्रोल जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी है, लेकिन काल्पनिक दुनिया में इतना खो गई कि कब अपराध के करीब चली गई उसको खुद को भी समझ नहीं आया। कोई कितना भी बड़ा आरोपी क्यों ना हो फिर चाहें वो कितना ही शातिर क्यों ना हो, लेकिन पुलिस से नहीं बच सकता और ऐसा ही कुछ हुआ शबरीन के साथ। पुलिस ने शबरीन को अरेस्ट किया और जेल में डाल दिया।
धर्म की वजह से नहीं हुई शादी
शबरीन के अलावा अगर उसके प्रेमी ब्रिजेश की बात करें तो मामले में पुलिस उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले में एक महिला साथी का होना और पाया गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मिली जानकारी की मानें तो शबरीन और ब्रिजेश पिछले कुछ सालों से रिश्ते में थे। दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत भी करते थे। शबरीन जाती-धर्म के बंधन को तोड़कर ब्रिजेश से शादी करना चाहती थी, लेकिन मुस्लिम समुदाय की शबरीन से शादी के लिए राजपूत खानदान से ताल्लुक रखने वाले बृजेश सिंह का परिवार राजी नहीं था।
Singham 3 Actress Shabrin
शबरीन ने किया अपहरण
शबरीन ने कई कोशिश की लेकिन ना तो वो ना ही ब्रिजेश परिवार को मना पाया। ऐसे में शबरीन ने वो रास्ता अपनाया जो उसके लिए सलाखों के पीछे जाने की वजह बना। शबरीन ने ब्रिजेश के ढाई साल के भतीजे, जो रोज क्लासेस के लिए जाता था उसका अपहरण कर लिया। दरअसल, शनिवार सुबह 11 बजे बच्चा क्लासेस पहुंचा तो थोड़ी देर बाद शबरीन उसे लेने पहुंच गई। बच्चा भी शबरीन को पहचानता था इसलिए वो भी उसके साथ जाने को राजी हो गया।
पुलिस ने की छानबीन
दोपहर तक जब प्रिंस घर नहीं आया तो उसके घरवालों ने क्लासेस में पता किया तो पता चला कि किसी पहचान वाली महिला के साथ चला गया। प्रिंस को महिला ये कहकर ले गई की दवा दिलानी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो ऑटो से बच्चे को लेकर जाती हुई शबरीन नजर आती है और उसके साथ एक और महिला दिखाई दी। पुलिस ने ऑटो वाले को हिरासत में लिया उससे पूछताछ की तो पता चला कि ऑटो नायगांव में छोड़ दिया गया।
पुलिस कर रही आगे की जांच
शबरीन की फोटो दिखाई गई तो कुछ लोगो ने उसको पहचान लिया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर बांद्रा से शबरीन को कस्टडी में लिया उससे पूछताछ की और पता चला कि बच्चे को सुरक्षित एक फ्लैट में नायगांव में रखा गया है। बच्चे को रेस्क्यू कर लिया गया और शबरीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें- कैंसर ट्रीटमेंट के बीच कहां गई Hina Khan? इलाज या फिर कुछ और है वजह
संबंधित खबरें
LIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
27 mins ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
43 mins agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
18 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
19 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
21 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
23 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines