Shaan Building Fire: बॉलीवुड के फेमस सिंगर शान की बिल्डिंग में आग लग गई है। इस खबर के सामने आते ही हर तरफ सनसनी मच गई है। आज सुबह ही ये घटना घटी जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पा लिया गया। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आ गया है जिसे देख शान के फैंस को उनकी और उनके परिवार वालों की चिंता सता रही है। आइए जान लेते हैं कि सिंगर कैसे हैं…
आग पर पाया गया काबू
सिंगर शान म्यूजिक इंडस्ट्री का वो नाम हैं जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। खबर आई है कि जिस बिल्डिंग में शान रहते हैं वहां पर आग लग गई है। इस सूचना ने उनके फैंस के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं। बिल्डिंग में आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन में काम शुरू कर दिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss ने Chum Darang Time God से हटाया, कुछ ही देर पहले ही मिली थी स्पेशल पावर
आग का वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर शान की बिल्डिंग में लगी आग का एक वीडियो आ गया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि बिल्डिंग में आग लग गई है और धुएं का गुबार वहां से निकल रहा है। बिल्डिंग के नीचे कई सारी दमकल की गाड़ियां खड़ी हैं, और वो आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हैं। अभी तक इस हादसे का सही कारण सामने नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Fire broke out in singer Shaan’s residential building. Fire tenders on the spot. Further details awaited. pic.twitter.com/qWsmCggrf8
— ANI (@ANI) December 23, 2024
इसी बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर रहते हैं शान
बता दें कि शान मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके की फॉर्च्यून एन्क्लेव नाम की रेजिडेंशियल बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर रहते हैं। इसी बिल्डिंग की 7वीं मंजिल पर आग लगी। हालांकि सिंगर के फ्लोर तक आग को पहुंचने से पहले उस पर काबू पा लिया गया।
यह भी पढ़ें: नॉमिनेट होते ही फिर खेल गईं Sara Arfeen, टाइम गॉड से Chum Darang को हटाने के लिए ‘खेला’
संबंधित खबरें
एक्टर अजय देवगन के बंगले पर चला हथौड़ा, BMC ने ढहाया 'अवैध' हिस्सा
1 hr agoकाव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर लेंगे 7 फेरे, शादी की तारीख आई सामने
2 hrs agoHoney Singh से महाराष्ट्र साइबर सेल ने की 2 घंटे तक पूछताछ
2 hrs agoविजय-रश्मिका की फिल्म हुई रिलीज, पहले दिन 'राणाबली' ने इतनी की कमाई
5 hrs ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
5 hrs ago'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
20 hrs agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
21 hrs ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
21 hrs agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
22 hrs agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines