Bigg Boss ने Chum Darang को Time God से हटाया, कुछ ही देर पहले ही मिली थी स्पेशल पावर

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में टाइम गॉड की पावर श्रुतिका के हाथ से निकल के चुम दरांग के हाथों में आई, लेकिन कुछ ही घंटों के लिए और एक गलती की वजह से उनकी इस पावर को बिग बॉस ने छीन लिया।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता। अभी तक श्रुतिका अर्जुन टाइम गॉडल थीं, लेकिन अब उनके हाथ से ये पावर चली गई है और घर को नया टाइम गॉड मिल गया है। जी हां, चुम दरांग नई टाइम गॉड बनीं, लेकिन कुछ ही घंटों के बाद उनके हाथ से पावर चली भी गई। ये बहुत ही शॉकिंग था क्योंकि अब चुम ऐसी टाइम गॉड बन गई हैं जो सबसे कम समय के लिए इस पावर का इस्तेमाल कर पाईं। आइए जान लेते हैं इसके पीछे की वजह…

चुम बनीं नई टाइम गॉड

दरअसल चुम घर की नई टाइम गॉड बन गई थीं। उन्होंने घर का राशन दाव पर लगाकर इस पॉजिशन को अपने हाथ में लिया। लेकिन उनके पास ये पावर ज्यादा नहीं रहने वाली थी, क्योंकि सारा अरफीन ने अपना गेम खेला और उन्होंने सारा राशन छिपा दिया। ऐसे में घरवालों के पास पूरे वीक के राशन के नाम पर सिर्फ एक नींबू ही था। इस बात पर घर के सभी लोग भड़क उठे।

मुश्किल से मिली थी पावर

ये तो आपको पता ही है किृ चुम दरांग दो हफ्ते से टाइमगॉड की कोशिश में थीं, लेकिन हर बार चूक रही थीं। लेकिन बड़ी मुश्किल से उन्हें अब इस पावर का इस्तेमाल करने का मौका मिला। हालांकि वो इस पावर का इस्तेमाल नहीं कर पाईं और कुछ ही घंटों में बिग बॉस ने उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से न निभा पाने की वजह से टाइम गॉड के पद से हटा दिया। ऐसे में चुम इस घर की सबसे कम समय के लिए टाइम गॉड बनने वाली कंटेस्टेंट बन गई हैं।

घर में हुआ महासंग्राम

चुम के टाइम गॉड बनने और घर में राशन के नाम पर सिर्फ एक नींबू मिलने पर घर में महा संग्राम छिड़ गया। रजत दलाल से करणवीर मेहरा की भिड़ंत हो गई तो ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के बीच भी अनबन हो गई। लड़ाई की वजह थी राशन, सभी को इस बात की टेंशन थी कि अब पूरा हफ्ता भूखा रहना पड़ेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ