Rajvir Jawanda: मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा का भयंकर रोड़ एक्सीडेंट हो गया हैं. सड़क हादसे में सिंगर गंभीर घायल हो गए हैं. राजवीर जवांदा के साथ ये हादसा तब हुआ, जब वो शनिवार को शिमला जा रहे थे. बद्दी में सिंगर एक बड़े हादसे का शिकार हो गए हैं. राजवीर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, जहां पर उनका इलाज चल रहा है.
गंभीर है राजवीर की हालत
एक्सीडेंट के तुरंत बाद ही सिंगर को प्रारंभिक चिकित्सा दी गई और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया. हालांकि, अभी डॉक्टरों ने सिंगर की सेहत को लेकर कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया है और जानकारी दी है कि राजवीर की हालत गंभीर बनी हुई है. सिंगर के फैंस और चाहने वाले उनके लिए दुआ कर रहे हैं.
राजवीर के सिर में गंभीर चोट
सामने आई जानकारी की मानें, तो राजवीर की बाइक का एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि उनकी बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में सिंगर के सिर पर गंंभीर चोटे आई हैं. वहीं, अगर राजवीर की बात करें तो सिंगर ने साल 2014 में अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी.
पंजाब पुलिस में काम कर चुके हैं सिंगर
राजवीर जवांदा को ‘काली जवंदे दी’ गाने से पॉपुलैरिटी मिली थी. इसके अलावा राजवीर ने ‘मिंडो तसीलदारनी’ और ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’ सहित कई फिल्मों में अभिनय भी किया है. सिंगर की एक्टिंग को भी लोगों ने खूब प्यार दिया है और उनके काम की सराहना की है. इतना ही नहीं बल्कि सिंगिंग में अपना करियर शुरू करने से पहले राजवीर पंजाब पुलिस में भी कार्यरत थे.
फैंस कर रहे जल्दी ठीक होने की दुआ
इसके अलावा राजवीर की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग की अगर बात करें तो सिंगर को इंस्टाग्राम पर 2.4M लोग फॉलो करते हैं. वहीं, राजवीर किसी को भी इंस्टा पर फॉलो नहीं करते हैं. सिंगर की फैल फॉलोइंग खूब बड़ी है और उन्हें लोगों का खूब प्यार भी मिलता है. अब उनके एक्सीडेंट की खबर सुनने के बाद सभी परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar के सदाबहार गाने, जो आज भी हैं सुपरहिट
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
1 hr ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
3 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
4 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
5 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
8 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
17 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
17 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
19 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines