Lata Mangeshkar के सदाबहार गाने, जो आज भी हैं सुपरहिट

Lata Mangeshkar Birthday: सुरों की देवी और ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर का 28 सितंबर को जन्मदिन होता है. लता ताई को हमेशा ही उनके चाहने वाले याद करते रहते हैं. उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके सदाबहार गानों के बारे में बता रहे हैं.

Lata Mangeshkar

Lata Mangeshkar. image credit- social media

Lata Mangeshkar Birthday: सुरों की देवी और ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर भले ही आज हमारे बीच ना हों, लेकिन उनकी यादें और गाने आज भी लोगों के जहन में हैं. 28 सितंबर को लता दीदी का जन्मदिन है. इस मौके पर सभी उन्हें याद करते हैं. यूं तो लता मंगेशकर ने हमेशा ही अपने गानों से लोगों का दिल जीता है, लेकिन आज हम आपको उनके टॉप पांच गानों के बारे में बता रहे हैं, जो सदाबहार हैं. आइए जानते हैं…

लता मंगेशकर के टॉप 5 गाने

हिंदी सिनेमा की महान फीमेल प्लेबैक सिंगर लता मंगेशकर के टॉप गानों की बात करें तो इसमें ‘ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी’, ‘लग जा गले कि फिर ये हसीं रात हो न हो’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘आप की नजरों ने समझा प्यार के काबिल मुझे’, ‘ये जिंदगी उसी की है, जो किसी का हो गया’ जैसे सुपरहिट गाने आते हैं.

‘ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी’

‘लग जा गले कि फिर ये हसीं रात हो न हो’

‘प्यार किया तो डरना क्या’

‘आप की नजरों ने समझा प्यार के काबिल मुझे’

‘ये जिंदगी उसी की है, जो किसी का हो गया’

लता ताई ने गाए हजारों गाने

साल 1929 में 28 सितंबर को जन्मी लता मंगशेकर 1942 में अपने करियर की शुरुआत की थी. लता दीदी ने अपने करियर में हजारों गाने गाए हैं. ऐसे में उनके टॉप गाने नहीं चुने जा सकते, लेकिन फिर भी उनके कुछ गाने सदाबहार हैं. उनके गानों के लिए उन्हें भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्मभूषण, दादा साहब फाल्के, राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार समेत तमाम पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है.

कभी नहीं की शादी

लता मंगेशकर की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें, तो उसके बारे में हर कोई जानता है. सुरों की देवी ने कभी शादी नहीं की और पूरी लाइफ अविवाहिता का जीवन जिया. पिता के निधन के बाद उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी उठाई और काम करना शुरू किया. अपने परिवार के लिए उन्होंने शादी ना करने का फैसला लिया और हमेशा उनकी देखभाल की.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ