Neha Bhasin की ड्रेस कॉपी करने का Nancy Tyagi पर लगा आरोप, सिंगर ने दिखाया सबूत

फैशन इन्फ्लुएंसर और डिजाइनर नैंसी त्यागी का कान्स लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस बीच सिंगर नेहा भसीन ने उनकी आउटफिट को अपनी ड्रेस का कॉपी बताया है।

singer neha bhasin called nancy tyagi cannes look copy of her outfit

Nancy Tyagi And Neha Bhasin File Photo

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में दुनियाभर से स्टार्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रेड कार्पेट पर उतर रहे हैं और अपने स्टाइलिश लुक से ऑडियंस को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। फैशन इन्फ्लुएंसर और डिजाइनर नैंसी त्यागी भी कान्स का हिस्सा बनीं और खुद डिजाइन की गई स्टाइलिश ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट पर रैंप वॉक करते हुए उन्होंने लाइमलाइट चुरा ली। नैंसी का दूसरा कान्स लुक जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बॉलीवुड सिंगर नेहा भसीन ने आरोप लगाया कि नैंसी त्यागी ने उनके आउटफिट को काॅपी किया है।

नेहा भसीन ने दिखाया सबूत

सिंगर नेहा भसीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें पहली तस्वीर नैंसी त्यागी की है, जो कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 की है। वहीं दूसरी तस्वीर नेहा भसीन की है। तस्वीर में दोनों के आउटफिट काफी मिलते-जुलते हैं। इस तस्वीर को सिंगर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, ‘ये कोर्सेट काफी जाना पहचाना लग रहा है, हम्म्म! बस सोच रही थी।’

नैंसी ने खरीदा था आउटफिट?

नेहा भसीन ने दोनों आउटफिट को लेकर बनाया गया एक कोलाज भी शेयर किया जिसमें लिखा था, ‘सेम सेम।’ उधर, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरू हो गई। मामले ने तूल पकड़ लिया कि शायद नैंसी त्यागी अपनी ड्रेस खुद से नहीं सिलती हैं। हालांकि द सोर्स बॉम्बे की संस्थापक सुरभि गुप्ता ने फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में खुलासा किया कि नैंसी त्यागी ने इस आउटफिट को 25000 रुपये में खरीदा था।

खुद ड्रेस डिजाइन करती हैं नैंसी

जाहिर है कि नैंसी त्यागी अपनी ड्रेस को खुद ही डिजाइन करने और सिलने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। पिछले साल भी कान्स फेस्टिवल 2024 में नैंसी ने जिस आउटफिट को पहना था, उसे उन्होंने खुद ही तैयार किया था। यही नहीं उन्होंने अपने कान्स आउटफिट को तैयार करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ