पॉपुलर सिंगर जस्टिन बीबर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। जस्टिन बीबर के पोस्ट भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अब सोशल मीडिया पर सिंगर जस्टिन बीबर का एक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इसमें उनका अंदाज देखकर फैंस को उनकी चिंता हो गई है। जिस मूड में वो नजर आ रहे हैं, वो देख हर कोई चौंक गया है। जस्टिन बीबर वीडियो में भड़कते हुए दिखाई दिए हैं। इस बार उनका गुस्सा पैपराजी पर फूटा है।
पैपराजी पर फूटा जस्टिन बीबर का गुस्सा
आपको बता दें, ये वीडियो कैलिफोर्निया से सामने आया है। यहां सिंगर अपने किसी दोस्त के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए कॉफी शॉप में गए थे। तभी उनकी एंट्री के दौरान पैपराजी ने उन्हें कुछ कहा। पैपराजी को देखते ही सिंगर ने अपने हाथ से अपना चेहरा छिपा लिया। वो इस दौरान अपना मुंह छिपाकर चल रहे थे। ऐसा लग रहा है जैसे वो नहीं चाहते कि उन्हें रिकॉर्ड किया जाए।
क्यों भड़के जस्टिन बीबर?
इसका बाद जस्टिन बीबर गुस्से से लाल हो गए और खूब भड़कने लगे। पैपराजी के पास जाकर उन्होंने सभी को काफी खरी- खोटी सुनाई। वो सभी को बोल रहे हैं, ‘तुम लोग सिर्फ पैसों कि परवाह करते हो, तुम्हे इंसानों की कोई फिक्र नहीं है। चले जाओ यहां से।’ जस्टिन बीबर पैपराजी के कैमरा से खुद का फेस हाईड करते हुए दिखाई दिए। कैमरे के सामने वो अपना हाथ अड़ाकर खड़े रहे और पैपराजी को बस यही कहते रहे कि ‘पैसा, पैसा, पैसा…।’
यह भी पढ़ें: Jaya Bachchan के किस्से! किससे रहा 36 का आंकड़ा?
लोगों ने किया सिंगर का सपोर्ट
अब इस वीडियो पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं और जस्टिन का सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘मुझे सच में उनके लिए बुरा लग रहा है! उन्हें पैसा-शोहरत सब कुछ मिला, लेकिन खुशियां और शांति नहीं।’ तो कोई बोला, ‘वो सही कह रहे हैं।’ एक फैन ने लिखा, ‘शाबाश… वो इसके हकदार थे…प्यार से मना करते, तो नहीं सुनते हैं।’ एक यूजर ने उनकी फिक्र में लिखा, ‘उन्हें क्या हुआ है? मुझे उनके लिए दुख है।’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines