Jaya Bachchan के किस्से! किससे रहा 36 का आंकड़ा?

जया बच्चन जिंदगीभर विवादों में ही घिरी रही हैं। कभी उनकी वजह से किसी को फिल्म से निकाला गया, तो कभी उन पर आरोप लगा कि उनकी वजह से किसी का रिश्ता टूट गया।

Jaya Bachchan

अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन अपने चिड़चिड़े अंदाज के लिए इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि, उनका कंट्रोवर्सी से पुराना नाता रहा है। पैपराजी पर कई बार जया बच्चन का गुस्सा फूट चुका है। इसके अलावा कई हसीनाओं के साथ जया बच्चन का 36 का आंकड़ा भी रहा है। आपको बता दें, जया बच्चन ने एक एक्ट्रेस को तो फिल्म से ही निकलवा दिया था और वो थीं मौसमी चटर्जी। जया बच्चन ने फिल्म ‘कोशिश’ से मौसमी को निकलवाकर, खुद उनकी जगह ले ली थी।

परवीन बाबी पहले फिल्म ‘सिलसिला’ का हिस्सा थीं। वो इस फिल्म के लिए मेकर्स की ओरिजिनल चॉइस थीं, लेकिन मेकर्स ने फिल्म से किसी बहाने से परवीन को हटा दिया और फिर जया बच्चन को अमिताभ के साथ कास्ट कर लिया। रानी मुखर्जी और जया के किस्से भी खूब वायरल हैं। अभिषेक बच्चन और रानी का रिश्ता टूटने का कारण जया को ही ठहराया जाता है। साल 2008 में एक फिल्म से जुड़े इवेंट में जया ने कहा था कि हम यूपी के लोग हैं, इसलिए हमें हिंदी में बात करनी चाहिए। इस पर बवाल मचा और शिवसेना और MNS ने जया की आलोचना की और पूरे बच्चन परिवार की फिल्में बैन करने का ऐलान कर दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ