Honey Singh on Sonakshi Sinha Wedding: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर और रैपर हनी सिंह ने हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर अपना एक किस्सा शेयर किया। शादी में किस तरह से हनी सिंह की वजह से हंगामा हो गया था, रैपर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया। हनी सिंह जो कि लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य के कारण लाइमलाइट से दूर थे, उन्होंने सोनाक्षी की शादी में अपनी शराब पीने की आदत के चलते हुए बवाल का जिक्र किया है। सोनाक्षी सिन्हा के करीबी दोस्त हनी सिंह ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने शादी के मौके पर एक खुद से किए गए प्रॉमिस को तोड़ते हुए हंगामा कर दिया।
डीजे कंसोल पर चढ़कर मचाया हंगामा
दरअसल हनी सिंह ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में बताया कि ‘मैंने डेढ़ साल पहले फैसला किया था कि मैं अब शराब नहीं पीऊंगा, लेकिन शादी में मैं पूरी तरह से बहक गया। मैंने उस दिन पार्टी का माहौल खराब कर दिया था।’
हनी सिंह ने इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि उन्होंने डीजे कंसोल पर चढ़कर किस तरह से मस्ती की। हनी सिंह ने कहा कि ‘मेरे हाथ में अचानक माइक आ गया और मैंने शादी में हंगामा खड़ा कर दिया। मैंने न सिर्फ पार्टी का माहौल खराब कर दिया बल्कि उल्टी भी कर दी। इस सबके कारण शादी का माहौल पूरी तरह से बिगड़ गया था।’
हालांकि इस घटना के अगले दिन हनी सिंह को अपनी हरकतों पर पछतावा हुआ। उन्होंने शेयर किया कि ‘जब मैंने उस रात के बारे में सोचा तो मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई। लेकिन जब सोनाक्षी और जहीर ने मुझे एक प्यारा सा वॉयस नोट भेजा जिसमें लिखा था कि ‘हमें बहुत मजा आया,’ तो मेरे सभी शक दूर हो गए।’
सोनाक्षी से शादी के बारे में बातचीत
हनी सिंह ने बताया कि लगभग 10 साल पहले जब वो अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब उन्होंने लॉस एंजेलिस में सोनाक्षी के साथ शादी के मुद्दे पर काफी बातचीत की थी। उन्होंने बताया कि सोनाक्षी ने उन्हें शादी के महत्व के बारे में बताया। ऐसे में उनकी शादी में शामिल होना हनी के लिए एक खास एक्सपीरियंस था।
हनी सिंह का वर्कफ्रंट
अब बात करें हनी सिंह के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ‘ब्राउन रंग’, ‘अंग्रेजी बीट’ और ‘लुंगी डांस’ जैसे हिट गानों से फेम हासिल किया। हाल ही में उन्होंने अपनी नई एल्बम ‘ग्लोरी’ भी रिलीज की है, जबकि उनका नया गाना ‘मिलियनेयर’ भी चर्चाओं में है।
यह भी पढ़ें: Govinda के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर आया अपडेट, दोस्त ने दी जानकारी
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
20 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines