Singer Doja Cat Towel Look At Met Gala: मेट गाला (Met Gala 2024) में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत कर वाहवाही लूट रही हैं। इस इवेंट में आलिया भट्ट और ईशा अंबानी का लुक तो चर्चा में रहा ही। साथ ही एक अमेरिकी सिंगर भी लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हो गईं। इस इवेंट में अक्सर सेलिब्रिटीज अटपटी हरकतें करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में इस बार सिंगर डोजा कैट (Singer Doja) ने ये जिम्मा संभाला है। गाउन या ड्रेस छोड़ अब वो जो पहनकर आई हैं वो देखकर यूजर्स के भी पसीने छूट गए हैं। सिंगर डोजा कैट के दो लुक सामने आए हैं जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।
तौलिया पहन रेड कारपेट पर आईं सिंगर
अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए पहचाने जाने वालीं अमेरिकी सिंगर डोजा कैट अब मेट गाला पर कुछ ऐसा पहन आईं कि सभी हक्के-बक्के रह गए हैं। एक लुक जो उनका वायरल हो रहा है उसमे सिंगर सिर्फ तौलिया पहनकर रेड कारपेट पर वॉक करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने तौलिए से अपने बदन को ढका हुआ है और वो अपने दोनों हाथों से उसे संभालते हुए नजर आ रही हैं। उनके सिर पर भी तौलिया बंधा हुआ है और आंखों से काजल और लाइनर बहता हुआ नजर आ रहा है जैसे वो रो रही हों। अब उन्हें इस हालत में वॉक करते देख लोग जमकर उनका मजाक बना रहे हैं।
वेट ड्रेस पहन मचाया बवाल
अब उन्हें तौलिए में देख लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्हें कपड़े पहनने का वक्त नहीं मिला या फिर वो भी नहाने वाली हैं? कुछ लोग तो उन्हें ट्रोल करते हुए ये भी कह रहे हैं कि बहन ये भी पहनने की क्या जरूरत थी। वहीं, उनका दूसरा लुक भी काफी पॉपुलर हो रहा है। सिंगर डोजा कैट इस दौरान एक फ्लोर लेंथ ड्रेस में नजर आई हैं। ये वेट ड्रेस बिल्कुल ट्रांसपेरेंट है और उनकी बॉडी को हग कर रही है। इसकी तस्वीरें भी खुद सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं। इस ड्रेस में डोजा के प्राइवेट पार्ट्स भी नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: यूट्यूब के नौटंकी किंग Rampat Singh Bhadauria का निधन, डबल मीनिंग शब्दों में हासिल थी महारत
लोगों ने किया ट्रोल
हालांकि, कुछ तस्वीरों में वो अपनी ब्रेस्ट को हाथों से छिपाने की कोशिश कर रही हैं। उनके लुक को देखकर वाकई ऐसा लग रहा है जैसे मेट गाला वेट गाला बन गया है। उनके इस लुक में भी मेकअप बिल्कुल वैसा ही लग रहा है। इस आउटफिट के साथ भी उनकी आंखों से काजल और मस्कारा बहता हुआ दिख रहा है। इस लुक को देख लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘उसे क्या प्रॉब्लम है?’ एक ने कहा, ‘मेरे शहर की बेघर महिला लगती है।’ कोई बोला, ‘मैं सोच रहा हूं कि अगर यह सूख जाए तो क्या यह वैसा ही दिखेगा। ड्राई गाला।’ एक ट्रोलर ने लिखा, ‘उसने खुद को शॉवर के पर्दों में लपेट लिया?’
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
5 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
7 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
9 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
12 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
13 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
15 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
15 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines