बॉलीवुड एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों सोशल मीडिया पर कई कारणों से जमकर चर्चा का विषय बने हुए हैं. सिंगर इन दिनों अपने Aura Tour में काफी बिजी चल रहे है. दिलजीत के इस टूर की चर्चा दुनियाभर में हो रही है. हालांकि, कुछ समय से सोशल मीडिया पर कई एक ऐसी खबर वायरल हो रही है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि आने वाले वक्त में दिलजीत पंजाब पॉलिटिक्स का नया चेहरा होंगे. दरअसल, सिंगर की पॉपुलैरिटी देश ही नहीं दुनियाभर में भी काफी ज्यादा है.
आज की जनरेशन काफी पसंद करती है और सिंगर भी समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी का साथ रखते हुए नजर आते हैं. यही कारण है कि इन दिनों उनके पंजाब पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर खबरें काफी तेज हो गई है. लेकिन सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अब इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और साफ किया है कि उन्हें अभी राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है.
यह भी पढ़ें: 35 साल पहले TV पर छाया 13 एपिसोड का ये मास्टरपीस, ‘मुल्ला’ की कहानी आज भी फेवरेट
दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया पोस्ट
आपको बता दें कि सिंगर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पंजाबी न्यूज पेपर की खबर को शेयर किया है. दरअसल, इस अखबार में सवाल पूछा गया था कि क्या सिंगर दिलजीत दोसांझ को पंजाब का नया राजनीति चेहरा बन सकते हैं? इस पर लोगों ने जमकर अपनी राय दी है. दरअसल, लोगों ने रिएक्शन देते हुए बताया की दिलजीत पंजाब की बदलाव ला सकते हैं. लेकिन सिंगर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए साफ जवाब दिया है. फोटो शेयर करते हुए दिलजीत ने लिखा, ‘कदे वी नहीं’ (कभी भी नहीं). सिंगर ने आगे लिखा की मेरा काम लोगों को एंटरटेन करना है, मैं अपने काम से बहुत खुश हूं… आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.’
यह भी पढ़ें: 21 साल पुराने इस शो का हर एपिसोड हंसा-हंसाकर कर देगा लोटपोट, IMDb पर मिली 9 रेटिंग
पंजाब की हालत पर चिंता जताई
दरअसल, सोशल मीडिया की इस पोस्ट में पंजाब के मौजूदा हालात पर गहरी चिंता जताई गई है. इस पोस्ट में साफ लिखा गया है कि राज्य इस समय कई कठिन चुनौतियों से गुजर रहा है. इतना ही नहीं यहां आपसी भाईचारा कमजोर होता जा रहा है. पोस्ट के आखिर में इशारा किया गया है कि दिलजीत दोसांझ ही एक मात्र शख्स हैं जो पंजाब की इन उम्मीदों को पूरा कर सकते हैं. हालांकि, दिलजीत दोसांझ ने साफ कर दिया है कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है.
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 hr agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
4 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
5 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
5 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines