हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सिंगर पर लोगों ने बोरा भरकर लुटाए लाखों रुपये, सिर से पांव तक बरसे नोट ही नोट; वीडियो वायरल

Gujarat Singer Cash Shower Viral Video: गुजरात से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें सिंगर की आवाज ने लोगों को इतना मदहोश कर दिया कि लोगों ने सिंगर पर लाखों रुपयों की बारिश कर दी. इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया है.

विज्ञापन
सिंगर पर हुई नोटों की बारिश

Gujarat Singer Cash Shower Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर अनोखी वीडियोज खूब वायरल होती हैं. वहीं हाल ही में एक ऐसी वीडियो सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. गुजरात के एक सिंगर ने जैसे ही स्टेज पर भजन गाया, लोगों ने सिंगर पर बोरा भर-भरकर लाखों नोट बरसा दिए. सिंगर की आवाज सुनकर वहां मौजूद ऑडियंस इतनी मदहोश हो गई कि सिंगर को सिर से लेकर पांव तक नोटों में ढक डाला. वहीं स्टेज पर भी नोट ही नोट दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर अब सिंगर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

सिंगर पर हुई नोटों की बारिश

दरअसल गुजरात के द्वारका जिले के खंभालिया इलाके में धार्मिक आयोजन में सिंगर ने पूरी श्रद्धा से भजन गाए, जिन्हें सुनते ही वहां बैठी ऑडियंस भक्ति में डूब गई. माहौल भी पूरी तरह से भक्तिमय हो गया. वहीं कुछ देर बाद स्टेज पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला कि हर कोई हैरान रह गया. सिंगर की आवाज ने लोगों को इतना इंप्रेस कर दिया कि वो स्टेज की ओर बढ़े और सिंगर पर नोटों की बारिश करने लगे.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने Welcome To The Jungle के लिए कितने वसूले पैसे? टीजर रिलीज होते ही फीस हुई रिवील

विज्ञापन

बैग में भरकर बरसाए नोट

वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है कि शुरुआत में लोगों ने हाथों में नोट लेकर सिंगर पर फेंके. वहीं बाद में कुछ लोग बैग और बोरों में भरे पैसे लेकर स्टेज पर पहुंच गए और सिंगर पर बरसा दिए. देखते ही देखते सिंगर सिर से लेकर पांव तक नोटों में ढक गए, लेकिन इसके बाद भी सिंगर ने भजन गाना बंद नहीं किया और वो अपनी सुरीली आवाज में ऑडियंस को एंटरटेन करते रहे. वहीं सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो गई.

यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Woh Do ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, मेकर्स को करोड़ों से किया मालामाल

विज्ञापन

कौन हैं सिंगर?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जो सिंगर दिख रहे हैं उनका नाम गोपाल साधु बताया जा रहा है. वो गुजरात के बड़े फेमस लोक गायक हैं. वहीं सिंगर गुजरात में ही लाइव सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोक डायरों का आयोजन कराते हैं. वहीं सिंगर का गोपाल साधु के नाम से यूट्यूब चैनल भी है. यहां वो अपने लाइव रिकॉर्डिंग और म्यूजिक वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर करते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola