Singer Badshah: बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने हाल ही में अपनी मेन्टल हेल्थ को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए हैं। सिंगर ने रिवील किया है कि उन्हें एंग्जायटी की समस्या थी और उन्होंने इसका इलाज भी करवाया है। 6 महीने तक बादशाह ने अपनी एंग्जायटी और डिप्रेशन को ठीक करने के लिए इलाज कराया था। इसके अलावा भी उन्होंने एक मजेदार खुलासा किया है। बादशाह ने बताया है कि उन्हें एक बार डॉक्टर ने एक खास सलाह दी थी।
बादशाह को फिल्म देख हो गई एंग्जायटी
आप ये जानकर हैरान होंगे कि डॉक्टर ने सिंगर को एक बॉलीवुड फिल्म से दूर रहने को कहा था। क्या आपने कभी सुना है कि कोई डॉक्टर अपने पेशेंट को कहे कि आप फिल्म मत देखना? अक्सर ऐसा नहीं होता लेकिन बादशाह के साथ ये भी हुआ है। दरअसल, उनके साथ कुछ अजीब ही किस्सा हुआ था और डॉक्टर उन्हें फिल्म न देखने की सलाह देने पर मजबूर हो गए थे। बता दें, खुद एक इंटरव्यू में बादशाह ने रिवील किया था कि उन्होंने एक बॉलीवुड फिल्म देखी और उन्हें बहुत ज्यादा एंग्जायटी हो गई।
दवाइयों के ले लिए डबल डोज
बता दें, ये फिल्म सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की ‘लुटेरा’ (Lootera) थी। एक रात जब वो ये फिल्म देखकर आए तो बादशाह की हालत खराब हो गई। वो बहुत ज्यादा डिप्रेस्ड हो गए और उन्हें बहुत एंग्जायटी हो गई। इसके बाद बादशाह ने हर दवाई की डबल डोज ले ली, वो भी बिना डॉक्टर से पूछे अपनी खुद की मर्जी से। इसके बाद बादशाह सो गए और उन्होंने अगले दिन उठते ही डॉक्टर को फोन मिला दिया। बादशाह ने डॉक्टर को कहा सर एक प्रॉब्लम हो गई। डॉक्टर ने सवाल किया क्या हुआ? तो उन्होंने डॉक्टर को बताया कि उन्होंने रात में ‘लुटेरा’ फिल्म देखी और उन्हें बहुत ज्यादा प्रॉब्लम हो गई तो उन्हें हर दवाई की डबल डोज ले ली।
यह भी पढ़ें: Badshah को जब लगा आ गया ‘हार्ट अटैक’, 6 महीने चला इलाज
डॉक्टर ने ये फिल्म न देखने की दी हिदायत
अब इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें पलटकर ऐसा जवाब दिया जिसे बादशाह चाह कर भी नहीं भुला सकते। डॉक्टर ने सिंगर को पलटकर कहा, ‘सुन एक काम कर, ‘रांझणा’ (Raanjhanaa) तो बिल्कुल मत देखियो।’ ये सुनने में अब बड़ा ही मजाकिया लग रहा है, लेकिन जब बादशाह के साथ ये सब हुआ होगा तो उन्हें खुद को संभाल पाना मुश्किल रहा होगा। दरअसल, ‘रांझणा’ की कहानी ऐसी है कि इसमें दिखाया गया हार्ट ब्रेक बादशाह शायद उस वक्त बर्दाश्त नहीं कर पाते। इसलिए डॉक्टर ने उन्हें इस फिल्म को देखने से मना किया होगा।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
38 mins agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
4 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
7 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
8 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines