Badshah को जब लगा आ गया 'हार्ट अटैक', 6 महीने चला इलाज

Badshah Heart Attack Story: बादशाह को एक बार हार्ट अटैक की शिकायत महसूस हुई थी। सिंगर इतने बेचैन हो गए थे कि सड़क पर भागने लगे थे। इसके बाद अगले दिन बेचैनी की असली वजह पता लगी और फिर उनका लम्बा इलाज हुआ।

Badshah Heart Attack Story

Badshah Heart Attack Story

Badshah Heart Attack Story: बादशाह आज पंजाब ही नहीं बल्कि बॉलीवुड पर भी राज कर रहे हैं। उनके एक के बाद एक गाने हिट होते गए और उन्होंने इंडस्ट्री में काम कर खूब फेम हासिल कर लिया। हालांकि, ये नाम कमाने के लिए उन्होंने कई साल तक इंतजार किया है। आखिरकार अब उनकी मेहनत रंग लाई है और उनके गाने सुन लाखों लोग झूम रहे हैं। देखते ही देखते बादशाह करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन बन चुके हैं। लेकिन अब उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

बादशाह को महसूस हुआ था हार्ट अटैक

बादशाह ने रिवील किया है कि एक बार उन्हें महसूस हुआ था कि उन्हें हार्ट अटैक आ रहा है। दरअसल, सिंगर से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि उन्हें कब लगा कि कोई बीमारी या अवसाद है उनके जीवन में? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने रिवील किया कि वो लंदन में थे और उस दौरान उनकी पत्नी और उनके बीच काफी तनाव चल रहा था। वो दोनों उस दौरान लंदन में घूमने-रहने गए थे और जैसे ही वो सोने लगे तो सिंगर को ऐसा लगा कि उन्हें हार्ट अटैक आ रहा है।

सिंगर को आया था पैनिक अटैक

बादशाह ने कहा, ‘मैं उठके बाहर सड़क पर भागने लग गया। मुझे सांस नहीं आ रही थी और मुझे लगा कि मैं भागूं। उस रात तो मैं 2 नींद की गोलियां लेकर सो गया, एक-डेढ़ घंटे। अगले दिन पता चला कि मुझे पैनिक अटैक आया था और ये पहला पैनिक अटैक था। उसके बाद टिकट बुक करवाई और इंडिया आ गया क्योंकि मुझे लगा मरूंगा तो इंडिया मरूंगा।’ बादशाह ने ये भी बताया कि ये सब देखकर उनकी एक्स वाइफ जैस्मिन को लगा होगा कि वो ड्रामे कर रहे हैं। इसके आगे क्या हुआ बादशाह ने वो भी बताया है। रैपर इस हादसे के बाद बिना समय गवाए इंडिया लौट आए।

पेशेंट देख पागलों की तरह चिल्लाने लगे थे बादशाह

उन्होंने कहा, ‘मैं इंडिया आया सुबह-सुबह मम्मी स्कूल जा रही थी और मैं आया और सोया और एक-दो घंटे में किक-सी लगी। प्लेन में भी एंग्जायटी हो रही थी, मैं पसीने-पसीने हो गया था, फिर फोन निकाला, गाना लिखना शुरू किया और शांत हो गया। फिर इंडिया आया नींद नहीं आ रही थी, एकदम झटके से उठ रहा था। फिर एक दिन अपनी बहन के पास गया और रोने लगा, मैंने कहा बहन बचा ले कुछ हो रहा है। इसके बाद बहन ने पेरेंट्स को कहा इसे डॉक्टर को दिखाओ। डॉक्टर के पास गया तो पेशेंट देखकर डर गया, चिल्लाना शुरू किया। मुझे लगा मैं पागल हो गया हूं, मुझे पागल खाने में डाल देंगे। फिर वहां से एंग्जायटी और डिप्रेशन की दवाइयां शुरू हुईं, 6 महीने चलीं और फिर ठीक हो गया।’

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ