मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने 27 अगस्त गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने करियर को लेकर एक चौंकाने ऐलान कर दिया है, जिसके बाद सिंगर के फैंस काफी उदास हो गए हैं. अमाल ने अपने पोस्ट में जानकारी दी है कि वो अगले साल तक किसी भी फिल्मी संगीत से ब्रेक लेने जा रहे हैं.

आपको बता दें कि सिंगर अमाल मलिक ने हाल ही में रिलीज हुई इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म आवारापन 2 में के लिए एक गाना 'ये आवारापन' कंपोज किया था, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया है.  लेकिन सिंगर के इस ऐलान के बाद उनके फैंस काफी सैड नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं सिंगर के हेल्थ को लेकर भी चिंता जाहिर कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आशा भोसले का आखिरी गाना फिल्म ‘ओम का हरी’ में होगा रिलीज, 2023 में किया गया था रिकॉर्ड

अमाल मलिक ने अपने पोस्ट में क्या कुछ लिखा है?

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'मैं बिल्कुल ठीक हूं और मैं इस बार पूरी कोशिश करूंगा कि वही करूं जो मेरे लिए अच्छा है.' सिंगर ने आगे कहा, ' मैं सिर्फ वही करूंगा जो मेरी सेहत और दिल के लिए बेहतर है.' सिंगर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि मन, शरीर, और आत्मा को ठीक करने के ब्रेक चाहिए, आप सभी प्यारे अमालियंस के जल्द ठीक होने और धुनों से भरे दिल के साथ आप सभी के बीच वापस आने की जरूरत है.

---विज्ञापन---

वहीं अमाल मलिक ने फैंस से रिक्वेस्ट भी की है. उन्होंने कहा कि प्लीज आप सभी और मुझे परेशान नहीं करें, जैसे मुझे कुछ पता चलेगा मैं आपसे जरूर शेयर करूंगा. मुझे म्यूजिक और सिनेमा ने काफी दुर ले आए हैं. वहीं अब मैं भी म्यूजिक की तरफ वापस चलने लगा हूं

यह भी पढ़ें: ‘हमें गिरफ्तार कर लो…’, मोहनलाल की ‘दृश्यम 4’ के ऐलान पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

---विज्ञापन---

अमाल मलिक ने लगाया आरोप

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने कहा, मै पिछले 8 सालों से इंडस्ट्री में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम कर रहा हूं. लेकिन दुख की बात है कि यहां ऐसा कुछ नहीं चलता है. वहीं अमाल ने आगे यह भी कहा कि यहां (इंडस्ट्री) के कामकाज के बारे में सच न छिपा पाने की आदत उन्हें काफी परेशान करती है. इसी वजह से मेरे साथ-साथ मेरे परिवार को भी धमकियां दी जाती है. उन्होंने आगे कहा कि कई लोग ऐसे है, जो नहीं चाहते हैं कि मै उनकी फिल्मों या फिर किसी और मूवी में काम करूं. अमाल मालिक ने आगे यह भी कहा कि यह सिर्फ अब 'लेबल्स' की बात नहीं बल्कि उससे भी काफी आगे निकल गई है.

---विज्ञापन---