Simmi Grewal on Abhishek-Aishwarya Divorce Rumours: बॉलीवुड के फेमस कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की अफवाहें एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं। इन खबरों ने न सिर्फ इनके फैंस को चौंकाया है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी है। हालांकि, इसी बीच सिमी ग्रेवाल ने अभिषेक का सपोर्ट करते हुए अपनी राय जाहिर की है जिससे ये विवाद और भी बढ़ गया है।
सिमी ने शेयर किया वीडियो
दरअसल सिमी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अभिषेक बच्चन वफादारी और कमिटमेंट के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, अगर किसी ने किसी के प्रति कोई वादा किया है, तो उसे उस वादे के प्रति वफादार रहना चाहिए।’ अभिषेक का ये बयान सिमी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, ये वीडियो उन्होने तब शेयर किया है जब उन पर निम्रत कौर के साथ अफेयर की अफवाहें फैली थीं। हालांकि निम्रत ने अभी तक इन खबरों पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं दिया है। हालांकि इस पोस्ट को सिमी ग्रेवाल ने थोड़ी ही देर में बाद डिलीट भी कर दिया।
सिमी ने अभिषेक को बताया अच्छा इंसान
सिमी ग्रेवाल ने अभिषेक के पुराने वीडियो को शेयर करते हुए उस पर कमेंट किया था- अभिषेक को जानने वाले इंडस्ट्री के लोग भी मेरी बात से एग्री करेंगे कि वो सबसे अच्छे इंसान हैं। सिमी के इस पोस्ट पर डायरेक्टर और कोरियोग्राफरप फराह खान ने भी कमेंट किया था- बिल्कुल, अभिषेक बहुत असली और नेक दिल इंसान हैं।
सिमी ग्रेवाल का पोस्ट
सिमी ने अभिषेक के बारे में कहा, “अगर कोई उन्हें जानता है, तो वो उनकी इस सोच से सहमत होगा। अभिषेक एक बेहद अच्छे इंसान हैं।’ उनके इस बयान पर कई लोग सहमत हुए हैं और फराह खान ने भी सिमी की बात का समर्थन करते हुए अभिषेक को एक अच्छा इंसान बताया।
पॉपुलर है ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी
फिल्म इंडस्ट्री में ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता है और उनके बीच तलाक की खबरों ने फैंस को चिंतित कर दिया है। ये दोनों सितारे अभी तक इस मुद्दे पर खुलकर बात नहीं कर पाए हैं, लेकिन सिमी के सपोर्ट ने अभिषेक-ऐश्वर्या को लेकर इन खबरों के बारे में बहुत कुछ कह दिया है।
यह भी पढ़ें: Singham Again ने ‘सिंघम’ को 3 दिन में ही छोड़ा पीछे, इस मामले में मचाया गदर
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
53 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines